मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 205 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सांसद अरुण सागर व अन्य जनप्रतिनिधि।शाहजहांपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 205 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज खिरनीबाग मैदान में 205 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। समारोह में 177 हिंदू और 28 मुस्लिम जोड़ों ने रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह किया। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े को एक लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। इसमें 64 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में हस्तांतरित किए जाते हैं, 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री दी जाती है तथा 15 हजार रुपये आयोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च किए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि मार्च 2026 तक प्राप्त आवेदनों के आधार पर यह आयोजन किया गया है, जबकि शेष पात्र आवेदकों के लिए नवंबर में अगला सामूहिक विवाह समारोह आयोजित होगा।विधान परिषद सदस्य सुधीर गुप्ता ने योजना को आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत बताया। सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सामाजिक एवं धार्मिक परंपराओं के अनुरूप विवाह की सुविधा उपलब्ध कराना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने सभी अतिथियों और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।