शिक्षा संघर्ष फाउंडेशन ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

गुरुवार को शिक्षा संघर्ष फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश गंभीर के नेतृत्व में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति का प्रचार करना था, जिसमें कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। यात्रा का समापन बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ।

शिक्षा संघर्ष फाउंडेशन ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

धौरहरा, संवाददाता। गुरुवार को शिक्षा संघर्ष फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश गंभीर की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति के जज्बे के साथ फाउंडेशन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता चार पहिया और दो पहिया वाहनों के साथ शामिल हुए। देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा की शुरुआत टापरपुरवा स्थित पेट्रोल पंप से हुई। यात्रा चनपुरा, रमियाबेहड़ होते हुए ढखेरवा चौराहे तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ पूरे क्षेत्र को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। ढखेरवा चौराहे पर पहुंचने के बाद शिक्षा संघर्ष फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश गंभीर ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा का समापन किया।

उन्होंने लोगों से देश की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। जितेंद्र दीक्षित, विवेक सिंह, संजय दीक्षित, सहित अन्य लोग मौजूद रहे। चौकी प्रभारी कफारा रुद्र प्रकाश पांडेय, पढ़ुआ थाना प्रभारी मोहित पुंडीर सुरक्षा में तैनात रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशिक्षा संघर्ष फाउंडेशन ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा