आज होगा हरियाली का महायज्ञ, जनपद में रोपे जाएंगे 35 लाख पौधे

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरनगर में रविवार को वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ आयोजित होगा। इस अभियान के तहत एक ही दिन में करीब 35 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों की भागीदारी रहेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण है।

आज होगा हरियाली का महायज्ञ, जनपद में रोपे जाएंगे 35 लाख पौधे

मुजफ्फरनगर पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को मुजफ्फरनगर जनपद में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ आयोजित किया जाएगा। प्रदेशव्यापी अभियान के तहत जनपद में एक ही दिन में करीब 35 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। वन विभाग, जिला प्रशासन, विभिन्न सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों की सहभागिता से यह अभियान जिले के सबसे बड़े पौधरोपण कार्यक्रमों में शामिल होगा।

मुख्य कार्यक्रम

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य कार्यक्रम बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा, जहां व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, वन विभाग के कर्मचारियों, स्वयंसेवी संगठनों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की भागीदारी रहेगी। अभियान के तहत जनपद के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों, विद्यालय परिसरों, सरकारी कार्यालयों, सड़क किनारों, ग्राम पंचायतों, नहर पटरी, सार्वजनिक स्थलों और खाली भूमि पर पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग ने पौधों के संरक्षण के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां भी सौंपी हैं ताकि रोपित पौधों की देखभाल सुनिश्चित की जा सके।

----

ऊपरी गंगा नहर मार्ग पर विशेष अभियान

वन विभाग द्वारा ऊपरी गंगा नहर मार्ग पर लगभग 49 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बड़े पैमाने पर पौधरोपण कराया जाएगा। यहां छायादार, फलदार और पर्यावरण संरक्षण में उपयोगी प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। विभाग का मानना है कि इससे क्षेत्र में हरित पट्टी विकसित होगी और पर्यावरण संतुलन को मजबूती मिलेगी।

-----

मंडलायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

शनिवार को सहारनपुर मंडलायुक्त डा. रूपेश कुमार की अध्यक्षता में वृक्षारोपण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 12 जुलाई को होने वाले अभियान की तैयारियों, विभागवार लक्ष्य, पौधों की उपलब्धता, गड्ढों की तैयारी और रोपण स्थलों की समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने सभी विभागों को लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण और पौधों के संरक्षण के निर्देश दिए।

-----

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम

विशेषज्ञों का मानना है कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण और घटते हरित क्षेत्र के बीच वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। पौधों से न केवल वायु गुणवत्ता में सुधार होगा बल्कि भूजल संरक्षण, जैव विविधता और जलवायु संतुलन को भी लाभ मिलेगा। प्रशासन ने आमजन से भी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लेने की अपील की है।

सामान्य प्रश्न

मुजफ्फरनगर में वृक्षारोपण महायज्ञ कब आयोजित किया जाएगा?
रविवार को मुजफ्फरनगर में वृक्षारोपण महायज्ञ आयोजित किया जाएगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsआज होगा हरियाली का महायज्ञ, जनपद में रोपे जाएंगे 35 लाख पौधे