हरेला पर थानों रेंज में 2500 पौधों का रोपण, विधायक बृजभूषण गैरोला ने बेल का पौधा लगाकर किया शुभारंभ

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

देहरादून में हरेला पर्व के दौरान वन विभाग ने 2500 पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक बृजभूषण गैरोला ने भोपालपानी में बेल का पौधा लगाकर की। विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और सभी ने पौधों की देखभाल करने की जिम्मेदारी ली।

हरेला पर थानों रेंज में 2500 पौधों का रोपण, विधायक बृजभूषण गैरोला ने बेल का पौधा लगाकर किया शुभारंभ

देहरादून। हरेला पर्व के अवसर पर गुरुवार को वन विभाग की थानों रेंज के अंतर्गत भोपालपानी, कालूवाला, जौली, भोगपुर, थानों और लडवाकोट क्षेत्रों में 2500 पौधों का रोपण किया गया। मुख्य कार्यक्रम भोपालपानी में आयोजित हुआ, जहां डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने बेल का पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। वृक्षारोपण अभियान के तहत आंवला, जामुन, हरड़, बेहड़ा, बेल, पिलखन, पीपल, बांस, बांज, आम और अमरूद सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पर्यावरण प्रेमियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मीना मनवाल, जिला पंचायत प्रतिनिधि सुभाष मनवाल, ग्राम प्रधान भोपालपानी रघुवीर सिंह, ग्राम प्रधान शिवानी कंडारी, ग्राम प्रधान गडूल धर्मेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान कोटीमयचक शिवानी, ग्राम प्रधान बागी नीरज खड़का, ग्राम प्रधान संगांव पुनीत रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य हिमांशु पंवार, रोहित मनवाल, राय सिंह, महीपाल सिंह पंवार, रविंद्र रावत, अतुल रावत, पूर्व प्रधान विजय पंवार, नरेंद्र सोलंकी, मंडल अध्यक्ष गीतांजलि, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मनवाल, दीवान सिंह रावत सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।

वन विभाग की ओर से उप प्रभागीय वनाधिकारी अनिल सिंह रावत, वन क्षेत्राधिकारी एनएल डोभाल, उप वन क्षेत्राधिकारी जीएस रावत, वन दरोगा विजय कुमार, मनोज कुमार कुकरेती, संदीप बिष्ट, बिशन सिंह सोलंकी, नीशू, अजय कुमार, नीरज, अमृता और बीट अधिकारी सार्थक भट्ट भी उपस्थित रहे। विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा और नियमित देखभाल भी सभी की जिम्मेदारी है। वहीं वन क्षेत्राधिकारी एनएल डोभाल ने कहा कि लगाए गए पौधों को जीवित रखना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। सभी लोगों को पौधों की नियमित देखरेख करनी चाहिए, ताकि वे विकसित होकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

Omprakash Sati

लेखक के बारे में

Omprakash Sati

शॉर्ट बायो : ओमप्रकाश सती पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में फारेस्ट, वाइल्डलाइफ, पाल्युशन एंड इनवायरमेंट, मार्केट, टेक और एजुकेशन से जुड़े समाचार लिख रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
ओमप्रकाश सती को पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में फारेस्ट,वाइल्डलाइफ,एजुकेशन ,मार्केट एंड यूथस से जुड़े विषय पर काम कर रहे हैं।उनको फारेस्ट ,वाइल्डलाइफ और पोल्युशन से जुड़े विषयों का काफ़ी लंबा अनुभव है।


करियर का सफर
ओमप्रकाश ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में अमर उजाला कॉम्पैक्ट से की थी। इसके बाद अमर उजाला में 2015 तक काम किया। 2015 से वे हिन्दुस्तान के प्रिंट और डिजिटल में अपनी सेवा दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएससी (पीसीएम)और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद उन्होंने पत्रकारिता की राह चुनी। वे लंबे समय तक क्राइम रिपोर्टिंग में भी रहे। जिस कारण हार्ड खबरों में उनकी पकड़ काफी मजबूत है। एजुकेशन, वाइल्डलाइफ, पोल्युशन और इनवायरमेंट से जुड़े शोधों में उनकी रुचि और पकड़ है।


विशेषज्ञता
प्राइमरी एंड हायर एजुकेशन
इंडियन वाइल्डलाइफ एक्ट्स एंड लॉ
करियर विकल्प
हिमालयन वाइल्डलाइफ
ह्यूमन वाइल्डलाइफ कॉन्फ्लिक्ट
हिमालयन फ्लोरा एंड फोना

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsहरेला पर थानों रेंज में 2500 पौधों का रोपण, विधायक बृजभूषण गैरोला ने बेल का पौधा लगाकर किया शुभारंभ