लखनऊ में पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रोपा अशोक का पौधा

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ में रविवार को वृक्षारोपण महायज्ञ की शुरुआत हुई। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और ओपी श्रीवास्तव ने जलवायु परिवर्तन में पेड़ों की भूमिका पर बात की। इस अभियान के तहत लखनऊ में 35 लाख पेड़ और पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पेड़ रोपे जाएंगे। बच्चों को पौधरोपण की शपथ भी दिलाई गई।

लखनऊ में पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रोपा अशोक का पौधा

लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी लखनऊ में रविवार को वृक्षारोपण महायज्ञ की भव्य शुरुआत हुई। कुकरैल रेंज के फेज-टू में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सुबह 11 बजकर 3 मिनट पर अशोक का पौधा रोपकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओपी श्रीवास्तव ने भी पौधा रोपकर महायज्ञ में सहभागिता की। डीएफओ सितांशु पांडेय ने बताया कि इस अभियान के तहत लखनऊ में 35 लाख 25 हजार तथा पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे रोपे जा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर जिलाधिकारी ने स्मृति चिन्ह भेंट कर डिप्टी सीएम का स्वागत किया। कार्यक्रम में 'उठो, बढ़ो, हाथ मिलाओ- मां के नाम पेड़ लगाओ' का संदेश दिया गया।

विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों को पौधरोपण और पेड़ों की देखभाल की शपथ दिलाई गई।मंच से सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विधायक ओपी श्रीवास्तव ने जलवायु परिवर्तन से निपटने में पेड़ों की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि हर व्यक्ति 'एक पेड़ मां के नाम' अवश्य लगाए, ताकि धरती माता को फिर से जीवनदायिनी बनाया जा सके।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।