पौधरोण महायज्ञ को बनाएं जन आंदोलन : बलकार सिंह
उत्तर प्रदेश शासन के आवास आयुक्त के नेतृत्व में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 की तैयारियों पर बैठक आयोजित हुई। इसमें 36 लाख पौधों के रोपण की योजना है और जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है।

आवास आयुक्त उत्तर प्रदेश शासन एवं जनपद के नोडल अधिकारी बलकार सिंह की अध्यक्षता एवं डीएम डा. नितिन गौड़ की उपस्थिति में कलक्ट्रेट सभागार में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत 12 जुलाई को होने वाले वृहद वृक्षारोपण की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के प्रभावी व सफल क्रियान्वयन के लिए विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए नोडल अधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान में सभी विभागों, सामाजिक संस्थाओं, स्कूली बच्चों, युवाओं, महिलाओं, उद्यमियों, व्यापारियों, प्रबुद्धजन एवं आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
वृक्षारोपण कार्यक्रम की जानकारी
डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल एवं नोडल अधिकारी के द्वारा जनपद के जन प्रतिनिधियों के साथ पुलिस लाइन जोया रोड अमरोहा में संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद में 36 लाख 51 हजार 900 पौधों का रोपण किया जाएगा। पौधरोपण के लिए 57 लाख 41 हजार से अधिक पौधों की उपलब्धता है।
समाज की भागीदारी
नोडल अधिकारी ने कहा कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी इस महत्वपूर्ण अभियान में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने गड्ढा खुदान और पौध उठान की जानकारी लेते हुए कहा सभी विभागों से कार्ययोजना की जानकारी प्राप्त करते हुए अच्छे ढंग से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा पेड़ न केवल हमारे वर्तमान जीवन के लिए, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए भी महत्वपूर्ण है, इसलिए इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।
डीएम का संदेश
डीएम डा. नितिन गौड़ ने बताया कि जिले में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए व्यापक वृक्षारोपण अभियान प्रारंभ किया गया है। वृहद वृक्षारोपण की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गया हैं। उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण को जनांदोलन का स्वरूप देने के लिए स्कूलों, स्वयंसेवी संगठनों, पंचायतों और सामाजिक संस्थाओं को भी अभियान से जोड़ा गया है। डीएम ने नोडल अधिकारी को अवगत कराया कि अभियान की सफलता के लिए जनपद को तीन जोन व छह सेक्टरों में विभाजित किया है। तहसील स्तर पर जोन व ब्लाक पर सेक्टर बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त नोडल अधिकारी भी नामित किए गए हैं। प्रत्येक घंटा सूचनाओं के संकलन के लिए डीएफओ कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। डीएम द्वारा आम नागरिकों विशेषकर युवाओं एवं महिलाओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की गई है, ताकि पर्यावरण संरक्षण में सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा मिल सके।
प्रमुख विभागवार लक्ष्य
डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल एवं नोडल अधिकारी के द्वारा जनपद के जन प्रतिनिधियों के साथ पुलिस लाइन जोया रोड अमरोहा में संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद में 36 लाख 51 हजार 900 पौधों का रोपण किया जाएगा। पौधरोपण के लिए 57 लाख 41 हजार से अधिक पौधों की उपलब्धता है।
जिला प्रशासन की तैयारी
डीएम के निर्देशन में विभागवार समीक्षा बैठकें आयोजित कर कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जा चुका है। सभी विभागाध्यक्षों को रोपण स्थलों का चयन, गड्ढों की खुदाई, पौधों की व्यवस्था, और सिंचाई के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश पूर्व में ही दिए जा चुके हैं। प्रत्येक विभाग को अपने लक्ष्य की पूर्ति की जिम्मेदारी सौंपी गई है और समयबद्ध रिपोर्टिंग की व्यवस्था भी की गई है। इस दौरान सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह, डीएफओ राजीव कुमार, पीडी अंबरीश कुमार, एसडीएम सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


