एक पेड़ माँ के नाम अभियान बना जनआंदोलन

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

बलरामपुर में रविवार को 'महावृक्षारोपण अभियान-2026' के तहत 'पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत व्यापक पौधारोपण किया गया। जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, छात्रों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का संदेश फैलाना था।

एक पेड़ माँ के नाम अभियान बना जनआंदोलन

बलरामपुर, संवाददाता। प्रदेश सरकार के महावृक्षारोपण अभियान-2026 के तहत रविवार को जनपद में एक पेड़ माँ के नाम अभियान जनआंदोलन के रूप में दिखा। जिले के सभी विकासखंडों, ग्राम पंचायतों, नगर निकायों, सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, स्वास्थ्य संस्थानों, सड़क किनारों, अमृत सरोवरों व सार्वजनिक स्थलों पर एक साथ व्यापक पौधारोपण किया गया। जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, किसानों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे जनपद में हरियाली, पर्यावरण संरक्षण और पौधों के संरक्षण का संदेश दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।