मेगा वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत लगाए गए पौधे
प्रदेश सरकार के 'एक पेड़ मां के नाम' मेगा वृक्षारोपण अभियान के तहत 12 जुलाई 2026 को दलपतपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक रामवीर सिंह ने पौधारोपण करने के बाद पर्यावरण संरक्षण की महत्ता का उल्लेख किया। सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर पौधारोपण का संकल्प लिया और 'हरित पर्यावरण, स्वस्थ भविष्य' का संदेश दिया।

प्रदेश सरकार के "एक पेड़ मां के नाम" मेगा वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत रविवार, 12 जुलाई 2026 को हिन्द टर्मिनल प्रा. लि (आईसीडी), दलपतपुर परिसर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर विधायक रामवीर सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि "एक पेड़ मां के नाम" अभियान मातृ सम्मान के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण का भी सशक्त संदेश देता है।कार्यक्रम
में आईसीडी परिसर में छायादार एवं फलदार प्रजातियों के अनेक पौधे लगाए गए। उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य लोगों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। सभी ने "हरित पर्यावरण, स्वस्थ भविष्य" का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने का आह्वान किया।वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी के प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने, शुद्ध वातावरण उपलब्ध कराने तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण को जन आंदोलन बनाकर इसमें सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ के साथ हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी हिन्द टर्मिनल के मेनेजर राकेश उपाध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान रहीस, दलपतपुर ग्राम प्रधान नजर अली, महेंद्र सिंह सैनी मंडल अध्यक्ष, अशोक प्रजापति (जिला उपाध्यक्ष)नीरज चन्द्रा मंडल अध्यक्ष, डां सुनील मंडल महामंत्री,मौहम्मद अनीश शक्ति केंद्र संयोजक, अहसान प्रधान खानपुर, मौहम्मद अरशद वूथ अध्यक्ष, अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


