छात्राओं ने लगाए सैकड़ों पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने और एक पेड़ मां के

छात्राओं ने लगाए सैकड़ों पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने और एक पेड़ मां के नाम अभियान को गति देने के उद्देश्य से दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज चौक बाजार में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने विद्यालय परिसर में औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।कार्यक्रम में नीम, आंवला, कचनार, हरसिंगार, आम और अमरूद सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। प्रधानाचार्या सपना सिंह के नेतृत्व में प्रत्येक छात्रा ने अपनी माता के नाम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। छात्राओं ने पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ का सामूहिक संकल्प लिया और पौधों की सुरक्षा का दायित्व निभाने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर विपिन कुमार, संदीप कुमार यादव, आनंद कुमार शुक्ल, शेषमणि विश्वकर्मा, अखिलेश कनौजिया, कृष्ण मोहन शर्मा, सरिता मिश्रा, प्रियदर्शनी मौर्या, प्रतिभा पांडेय, प्रियंका पांडेय, कमलेश वर्मा, गिरिजेश शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsछात्राओं ने लगाए सैकड़ों पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प