आज मानपुर में जनसहभागिता से होगा वृहद स्तर पर पौधारोपण

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

पौधारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत 12 जुलाई को ग्राम पंचायत मानपुर में कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री रमाकान्त उपाध्याय करेंगे। यह पहल पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और जनसहभागिता को बढ़ावा देने के लिए है। सभी से अधिक से अधिक पौधरोपण और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की गई है।

आज मानपुर में जनसहभागिता से होगा वृहद स्तर पर पौधारोपण

पौधारोपण महायज्ञ-2026 के तहत 12 जुलाई दिन रविवार को पूर्वान्ह 11 बजे शहर से लगी ग्राम पंचायत मानपुर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री रमाकान्त उपाध्याय करेंगे। पौधारोपण कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम, मिशन लाइफ एवं प्रदेश सरकार के हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने की दिशा में आयोजित होगा। जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन एवं जनसहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, छात्र-छात्राओं एवं आमजन से अपील की है कि वह कार्यक्रम में सहभागिता कर अधिकाधिक पौधरोपण करें तथा उनके संरक्षण का भी संकल्प लें।

पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य का भी प्रभावी प्रयास है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।