पौधरोपण महाअभियान आज, रोपण स्थलों पर तैयारियां पूरी

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

आज जिलेभर में पौधरोपण महाअभियान आयोजित किया जाएगा, जिसमें 39 लाख 81 हजार 200 पौधों का रोपण किया जाएगा। यह अभियान एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के अंतर्गत चलाया जा रहा है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और नागरिकों से अपील की गई है कि वे इसमें भाग लें।

पौधरोपण महाअभियान आज, रोपण स्थलों पर तैयारियां पूरी

पौधरोपण महाअभियान का आयोजन आज जिलेभर में किया जाएगा। इस दौरान जिले भर में बड़े पैमाने पर पौधरोपण सुबह से लेकर शाम तक कराया जाएगा। लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण कराने के लिए निर्धारित स्थलों पर वन विभाग द्वारा नर्सरियों से पौधों का उठान कराकर पहुंचा दिया गया है। अभियान निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति तक चलेगा। एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण महाअभियान- 2026 अंतर्गत 12 जुलाई को पूरे उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ पौधों का रोपण किया जाएगा। इसी क्रम में कौशाम्बी में विभिन्न विभागों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आमजन के सहयोग से 39 लाख 81 हजार 200 पौधों का रोपण किया जाना है।

महाअभियान के अंतर्गत उपाध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश सोहन लाल श्रीमाली एवं जन प्रतिनिधिगण बदनपुर नौगीरा टोल प्लाजा, राम वनगमन मार्ग (दायीं पटरी) पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पौधारोपण करेंगे। यहां पर लगभग 10 हेक्टेयर क्षेत्रफल में वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। पौधारोपण के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पौधों की उपलब्धता, गड्ढों की तैयारी, विभागवार लक्ष्य निर्धारण तथा पौधारोपण के उपरांत संरक्षण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे इसमें बढ़-चढ़कर सहभागिता करके अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।