वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत राजकीय (संघटक) महाविद्यालय थानाभवन में हुआ पौधारोपण

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

राजकीय महाविद्यालय, थानाभवन में रविवार को वृक्षारोपण अभियान-2026 का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों और शिक्षकों ने फलदार, छायादार, पुष्पीय एवं औषधीय पौधों का पौधारोपण किया। इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाते हुए सभी ने पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।

वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत राजकीय (संघटक) महाविद्यालय थानाभवन में हुआ पौधारोपण

राजकीय (संघटक) महाविद्यालय, थानाभवन (जनपद शामली) में रविवार को वृहद वृक्षारोपण अभियान-2026 के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में फलदार, छायादार, पुष्पीय एवं औषधीय पौधों का व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया गया। अभियान के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी ने पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. निशांत कुमार सैनी ने कहा कि, "वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का आधार ही नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की अमूल्य धरोहर हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए।अभियान

के तहत महाविद्यालय परिसर में नीम, बरगद, पपीता, नीला कनेर, पत्थरचट्टा, रात की रानी, शहतूत, गुड़हल तथा कड़ी पत्ता सहित विभिन्न प्रकार के फलदार, छायादार, पुष्पीय एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया।कार्यक्रम में महाविद्यालय की शिक्षिका डॉ. ज्योति सिंह, कार्यालय अधीक्षक श्री नमन वर्मा, सुरक्षा कर्मी अंकित, सतनाम एवं मनोज सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया और अभियान को सफल बनाने में सहभागिता निभाई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।