सीजेपी के प्रस्तावित संसद मार्च में शामिल होने के लिए पहुंचे लोग

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली। कॉक्रोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित संसद मार्च में शामिल होने के लिए लोग रविवार को प्रदर्शन स्थल पर जुटने लगे। दिव्यांग लोगों और उनके समर्थकों ने शिक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग की। विभिन्न राज्यों से युवा और परिवारों ने भाग लिया। यह लड़ाई सभी के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।

सीजेपी के प्रस्तावित संसद मार्च में शामिल होने के लिए पहुंचे लोग

नई दिल्ली। कॉक्रोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च में शामिल होने के लिए काफी संख्या में लोग रविवार को ही प्रदर्शन स्थल के पास पहुंचने लगे। महाराष्ट्र से पहुंचे दीपक ने कहा कि उन्होंने इसमें शामिल होने के लिए अपने ऑफिस से पांच दिन की छुट्टी ली है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र से अपने साथियों के साथ पहुंचे देशराज ने बताया कि वे सभी दिव्यांग हैं। उन्होंने कहा कि हमारी शिक्षा व्यवस्था दिव्यांग न बने इसके लिए यहां पहुंचे हैं। उत्तर प्रदेश के खुर्जा से आए मोहित यादव ने बताया कि उन्होंने सप्ताह भर की ऑफिस से छुट्टी ली है।

संसद मार्च के दिन आना था, लेकिन वांगचुक के साथ जो हुआ उससे बाद वह रविवार को ही यहां पहुंच गए।सीजेपी के प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए न सिर्फ दिल्ली-एनसीआर बल्कि महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तराखंड, केरल से भी युवा व परिवार पहुंचते दिखे। दक्षिण पुरी से आई इंशा खान ने बताया कि वह अपने भाई, मौसी व उनके बच्चों को लेकर यहां पहुंची हैं। वह खुद मेडिकल की छात्रा हैं। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल एक की नहीं है, सबके हिस्से की है। फरीदाबाद से आए आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि वह अपनी मां और बच्चों के साथ यहां आए हैं। बच्चे अभी बहुत छोटे हैं, लेकिन उनका भविष्य सुरक्षित हो इसके लिए यहां आना जरूरी लगा।

Ashish Singh

लेखक के बारे में

Ashish Singh

शॉर्ट बायो : आशीष सिंह पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत हैं। ‌वह राजनीति, शिक्षा, पर्यटन, खाद्य सुरक्षा विभाग व सामाजिक विषयों से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
आशीष सिंह को पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने कई ब्रेकिंग व चर्चित खबरें की हैं। जमीनी पत्रकारिता के जरिए उन्होंने पाठकों के बीच मजबूत पकड़ बनाई है। यह सफर लगातार जारी है।


करियर का सफर (प्रिंट)
आशीष ने अपने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की थी। इसके बाद अमर उजाला व पंजाब केसरी जैसे प्रमुख अखबारों में सेवाएं दीं। उन्हें घूमना, लिखना, पढ़ना व संगीत सुनना खूब पसंद है। खासकर यात्रा वृतांत व पर्यावरण विषय पढ़ने में उन्हें खूब रुचि है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
उन्होंने एमए इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन प्रिंट, बीए (ऑनर्स) इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री ली है। नदियों व पहाड़ों से लगाव के चलते उन्हें डीडब्ल्यू हिन्दी द्वारा ईको इंडिया प्रोजेक्ट के लिए ग्रांट प्राप्त है।


विशेषज्ञता
राजनीति, शिक्षा, पर्यटन, सामाजिक मुद्दे और देश-विदेश की घटनाओं को दिल्ली से जुड़े एंगल को वह कवर करते हैं। इन विषयों को वह अपने इर्द-गिर्द रोज़ाना जीते और अनुभव करते हैं। शिक्षा निदेशालय, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई), राजनीति-(दिल्ली भाजपा), जू अथॉरिटी, खाद्य सुरक्षा विभाग, धर्म-कर्म, पर्यटन विभाग को वह कवर करते हैं।


उन्होंने हिन्दुस्तान में रहते हुए भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान दिल्ली का हाल, लाल किला के पास बम धमाका, गोवा अग्निकांड, नेपाल-युवा आंदोलन, ईरान में युवा आंदोलन, तुर्कमान गेट हमला और कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम को मानवीय दृष्टि से कवर किया था। यह सफर निरंतर रूप से चल रहा है। वह अपनी लेखनी को और मजबूत कर रहे हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।