गुमला में भाजपा ने निकाला विशाल विरोध मार्च,डीसी को सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, गुमला
share

पेपर लीक की सीबीआई जांच और छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग पेपर लीक की सीबीआई जांच और छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांगपेपर लीक की सीब

गुमला में भाजपा ने निकाला विशाल विरोध मार्च,डीसी को सौंपा ज्ञापन

गुमला, संवाददाता । जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली, पेपर लीक और छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमों के विरोध में भाजपा ने गुरुवार को गुमला में प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन का स्थान

जिला अध्यक्ष सागर उरांव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता लोहरदगा रोड स्थित चंदाली चौक से विरोध मार्च निकालते हुए समाहरणालय पहुंचे और उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के बाद भाजपा नेताओं ने उपायुक्त दिलेश्वर महतो को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

छात्रों की मांगें

प्रदर्शन को लेकर सुबह से ही कार्यकर्ता चंदाली चौक पर जुटने लगे थे। हाथों में पार्टी के झंडे और तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए समाहरणालय तक मार्च किया। इस दौरान पेपर लीक की सीबीआई जांच कराने और छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की गई।

सरकार पर आरोप

भाजपा नेताओं ने छात्र आंदोलन के दौरान कथित लाठीचार्ज और विभिन्न थानों में दर्ज मुकदमों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। नेताओं ने कहा कि परीक्षा में पारदर्शिता की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग और मुकदमा दर्ज करना उचित नहीं है। उन्होंने आंदोलनकारी छात्रों पर दर्ज मुकदमों को तत्काल वापस लेने की मांग की।

भाजपा नेताओं के बयान

भाजपा नेता देवेंद्र लाल उरांव ने आरोप लगाया कि छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर लाठीचार्ज कर मुकदमे दर्ज किए गए। उन्होंने सरकार पर कथित पेपर लीक, फर्जी आवेदक और नौकरी बेचने जैसी गतिविधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

आंदोलन की चेतावनी

अमन यादव ने कहा कि छात्रों की मांगों की अनदेखी के कारण उन्हें विधानसभा घेराव के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज और मुकदमे दर्ज किए जाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर वापस लेने की मांग की।

स्थानीय युवाओं का मुद्दा

पूर्व सांसद समीर उरांव ने आरोप लगाया कि सरकार स्थानीय युवाओं के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का विरोध करने वाले छात्रों पर कार्रवाई उचित नहीं है।

समाप्ति की चेतावनी

भाजपा ने रद्द और स्थगित परीक्षाओं की सीबीआई जांच,छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने तथा कथित रूप से दोषी सभी पदाधिकारियों पर समान कार्रवाई की मांग की। नेताओं ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन में पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, पूर्व स्पीकर दिनेश उरांव, पूर्व विधायक कमलेश उरांव, मुनेश्वर साहू, निर्मल गोयल, किरण वाड़ा, सबिन्द्र सिंह, भैरव सिंह खरवार, श्याम सुंदर साहू, सुरेश नाथ सिंह, संदीप प्रसाद, विजय सिंह पिंटू, शकुंतला उरांव, संयुक्ता देवी, गौरी किंडो, किशोर मिश्रा, पायल तिवारी, बबलू वर्मा, विकास सिंह, कर्मपाल सिंह, अशोक साहू समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

नियमों और मुद्दों के बारे में सामान्य प्रश्न

✦भाजपा ने किस मामले के खिलाफ प्रदर्शन किया?−
भाजपा ने जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली, पेपर लीक और छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमों के विरोध में प्रदर्शन किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगुमला में भाजपा ने निकाला विशाल विरोध मार्च,डीसी को सौंपा ज्ञापन