विस्थापितों ने किया एनसीएल मुख्यालय का घेराव

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

मोरवा विस्थापन में मनमर्जी करने का एनसीएल प्रबन्धन पर आरोप पर आरोप बगैर बसाहट लाखों की आबादी का विस्थापन

विस्थापितों ने किया एनसीएल मुख्यालय का घेराव

अनपरा,संवाददाता। नगरीय आबादी के देश के सबसे बड़े मोरवा विस्थापन को लेकर बुधवार को विस्थापित मंचों के संयुक्त मोर्चा ने एनसीएल मुख्यालय का जमकर घेराव किया। एनसीएल मुख्यालय के तमाम द्वार पर सुबह ही ताला जड़ दिया गया। इसके कारण एनसीएल आलाधिकारी तक बाहर अथवा अन्य परियोजनाओं तक आवाजाही थम गयी।

विस्थापन के आरोप

विस्थापित मंच संयुक्त मोर्चा ने विशाल जन सभा की जो समाचार लिखे जाने तक जारी थी। विस्थापित नेताओं का मुख्य आरोप था कि एनसीएल प्रबन्धन बगैर पुर्नवास योजना लागू किये पूरा शहर उजाड़ने पर तुला है जिसे बर्दाश्त नही किया जा सकता। मोर्चा के नेताओं ने एक तरफ से विस्थापन की कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि सरकार दशकों से सरकारी, वन व आबादी की जमीन पर बसे परिवारों को भी न्याय नही दे रही है और बार-बार अपना रूख बदल रही है। इसके लिए 45 सूत्रीय मांग पत्र दिया गया लेकिन उस पर कोई कार्रवाई अभी तक नही हुई।

पुलिस की तैनाती

इस दौरान निकटवर्ती थानों से भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा लेकिन शाम तक गेट नही खुलवाये जा सके थे। वक्ताओं में भाजपा के पूर्व विधायक रामलल्लु वैश्य, कांग्रेस के राजेश सिंह, अमित तिवारी, संजय सिंह, ओकांर केशरी, संजय सिंह, नरेंद्र सिंह, फूलमति खरवार समेत सैकड़ो विस्थापित नेता मौजूद रहे। इस बाबत एनसीएल प्रबन्धन का कहना था कि न्यायोचित मांग पर वार्ता के लिए हमेशा प्रबन्धन तैयार है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦मोरवा विस्थापन पर गेराव कब हुआ?−
बुधवार को विस्थापित मंचों के संयुक्त मोर्चा ने एनसीएल मुख्यालय का जमकर घेराव किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविस्थापितों ने किया एनसीएल मुख्यालय का घेराव