कल रांची में निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी, तैयारी अंतिम चरण में

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

ईद मिलादुननबी के अवसर पर 26 अगस्त को रांची में जुलूस ए मोहम्मदी निकाला जाएगा। सुन्नी बरेलवी सेंट्रल कमेटी ने विभिन्न इलाकों से जुलूस की तैयारी की है। जुलूस कर्बला चौक पर समाप्त होगा। प्रशासन ने जुलूस के लिए यातायात व्यवस्था और पेयजल की सुविधा प्रदान करने का आश्वासन दिया।

कल रांची में निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी, तैयारी अंतिम चरण में

रांची, प्रमुख संवाददाता। ईद मिलादुननबी के मौके पर 26 अगस्त को रांची समेत राज्यभर में जुलूस ए मोहम्मदी निकाला जाएगा। सुन्नी बरेलवी सेंट्रल कमेटी के बैनर तले रांची के विभिन्न इलाकों से जुलूस निकलेगा। सभी इलाकों का जुलूस बुधवार को अपने-अपने क्षेत्र से निकलकर कर्बला चौक पहुंचेगा। वहां सामूहिक रूप से जुलूस मेन रोड होते हुए डोरंडा रिसालदार बाबा का मजार पहुंचकर समाप्त होगा। जुलूस की तैयारी अंतिम चरण में चल रही है। रांची पुलिस की टीम सोमवार को जुलूस वाले मार्ग का जायजा ली। कमेटी के लोगों से समस्याओं की जानकारी भी ली। कमेटी ने पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखने तथा प्रमुख स्थानों पर टैंकर के माध्यम से कर्बला चौक, अंजुमन प्लाजा के सामने, एकरा मस्जिद चौक, ओवरब्रिज और रिसालदार बाबा की मजार के पास पेयजल व्यवस्था करने का आग्रह किया।

वहीं, मुस्लिम बहुल क्षेत्रों और मस्जिदों के आसपास विशेष साफ-सफाई कराने की भी मांग की गई, ताकि जुलूस में शामिल होने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। कमेटी की ओर से संरक्षक एम सईद, अध्यक्ष मौलाना ताजुद्दीन, मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी, उपाध्यक्ष आफताब आलम और महासचिव अकीलुर्रहमान, मो तौहीद, मो महजूद, मो इस्लाम समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकल रांची में निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी, तैयारी अंतिम चरण में