कांवरियों का जत्था जल लेने के लिए रवाना

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

कांवरियों का जत्था जल लेने के लिए रवाना कांवरियों का जत्था जल लेने के लिए रवाना कांवरियों का जत्था जल लेने के लिए रवाना कांवरियों का जत्था जल लेने के

कांवरियों का जत्था जल लेने के लिए रवाना
कांवरियों का जत्था जल लेने के लिए रवाना

सोनभद्र, संवाददाता। सावन माह के तीसरे सोमवार को शिवद्वार धाम में जलाभिषेक करने के लिए कांवरियों का जत्था विजयगढ़ दुर्ग के रामसरोवर तालाब और मिर्जापुर के बैरिया घाट से जल लेने के लिए रवाना हो गया है। तीसरे सोमवार को हजारों की संख्या में कांवरियां शिवद्वार धाम में जलाभिषेक करेंगे। इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था में चुस्त-दुरुस्त की गई है, जिससे कांवरियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

कांवरियों का जत्था रवाना

सोनभद्र जिले के विभिन्न इलाकों से कांवरियों का जत्था शुक्रवार को विजयगढ़ दुर्ग स्थित राम सरोवर तालाब से जल लेने के लिए रवाना हो गया। वहीं काफी संख्या में कांवरियां मिर्जापुर के बैरिया घाट से भी गंगाजल लेने के लिए रवाना हो गए हैं। कांवरियो शुक्रवार को जल लेकर शिवद्वार धाम में जलाभिषेक के लिए निकलेंगे। रविवार की देर शाम तक कांवरियां शिवद्वार धाम पहुंचेंगे। इसके बाद सोमवार की भोर से ही शिवद्वार धाम में जलाभिषेक करेंगे। कांविरयों की सुविधा के लिए विजयगढ़ दुर्गा से शिवद्वार धाम के बीच जगह-जगह खाने, पीने की व्यवस्था समाज सेवियों द्वारा की गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने एंबुलेंस की भी व्यवस्था की है, जिससे किसी भी दिक्कत का तत्काल सामना किया जा सके। वहीं कांवरियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। जगह-जगह कांवरियों की सुविधा के लिए पुलिस की तैनाती की गई है। सोमवार को शिवद्वार धाम में 50 हजार से अधिक कांवरियों के जलाभिषेक करने की उम्मीद जताई जा रही है।

भक्तों की कतार

घोरावल के ऐतिहासिक शिवद्वार धाम में शुक्रवार को जलाभिषेक दर्शन एवं पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही। शुक्रवार को मंगल आरती के बाद दर्शन पूजन एवं जलाभिषेक का जो सिलसिला शुरू हुआ वह देर शाम तक चलता रहा। दिनभर घंटा घड़ियाल बजाते रहे तथा भक्त पूजा अर्चन करते रहे। आलम यह रहा कि दोपहर तीन बजे तक भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। हर हर महादेव एवं बोल बम के जयकारे से क्षेत्र गूंजायमान रहा। शिवद्वार धाम के प्रधान पुजारी सुरेश गिरी ने बताया कि शुक्रवार को शाम तीन बजे तक हजारों लोगों ने दर्शन और पूजन किया स्थानीय प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती रही।

सामान्य प्रश्न

कांवरियों का जत्था किस दिन जलाभिषेक के लिए रवाना हुआ?
कांवरियों का जत्था सावन माह के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए रवाना हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकांवरियों का जत्था जल लेने के लिए रवाना