बोल बम का उद्घोष करते हुए कांवरियों का जत्था हुआ रवाना
-सावन के अंतिम सोमवार को शिवद्वार में करेंगे जलाभिषेक18-कांवरिया18-कांवरिया18-कांवरिया18-कांवरिया18-कांवरिया18-कांवरिया18-कांवरिया18-कांवरिया18-कांवरि

मिर्जापुर, संवाददाता। सावन के अंतिम सोमवार को भूतभावन भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए नगर के बरियाघाट से शिनवार को कांवरियों एवं डाक बम का जत्था बड़ी संख्या में रवाना हुआ। इस अवसर पर कांवरिया सेवा के भाव से लोगों ने बरियाघाट पर स्टाल लगाकर किसी ने पुष्पवर्षा कर फल-फूल तो किसी ने पूड़ी-सब्जी खिलाकर पुण्य अर्जित किया।नगर के बरियाघाट पर मेला लगा रहा, हालांकि बढ़ते गंगा के जलस्तर के बीच बरिया घाटपर बैरिकेडिंग के अंदर से गंगा स्नान कर कांवरिया बोल बम ,हर हर महादेव का जयकारा लगाते हुए अपने निर्धारित रास्ते वासलीगंज, गिरधर चौराहा, भटवा की पोखरी, तहसील चौरहा, भरूहना होते हुए सोनभद्र के लिए रवाना हुए।
पूरा मार्ग कांवरिया मय रहा। डाक बम सफेद वस्त्र में दौड़ लगाते हुए अपने गंतव्य का निकले। सोमवार को सोनभद्र के घोरावल स्थित शिवद्वार पहुंच कर बाबा भोले नाथ को जलाभिषेक कर अपनी मनोकामना पूरी करेंगे।


