बासुकीनाथ में 29 वें दिन 54190 श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
दुमका, प्रतिनिधि। बासुकीनाथ में 29 वें दिन 54190 श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण बासुकीनाथ में 29 वें दिन 54190 श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण बासुकीनाथ में

दुमका, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव -2026 अब पूरी तरह से ढ़लान पर है। सावन के समाप्त होने में मात्र एक दिन समाप्त रहा गया है। सावन के अंतिम दिश शुक्रवार को पूर्णिमा के मौके पर एक लाख तक कांवरियों के बाबा बासुकीनाथ पहुंचने की उम्मीद है। अंतिम दिन जिला प्रशासन की ओर से सावन के समापन के मौके पर समापन समारोह कार्यक्रम भी आयोजित किए गए है। राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव -2026 के 29वें दिन गुरुवार की शाम 5 बजे तक कुल 54190 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। शीघ्रदर्शनम से 642 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। जबकि शीघ्र दर्शनाम से 3,21,000 रुपये, दान पेटी से 1,04,145 रुपये, गोलक से 25460 रुपये अन्य स्रोत से 10320 रुपये प्राप्त हुए।
प्रशासनिक व्यवस्थाएँ
गुरुवार को भी प्रशासन की ओर से भी किाफी चुस्त व्यवस्था की गई थी। भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से जलार्पण के लिए अरघा लगा दिया गया था। जहां से सुगमता पूर्वक कतारबद्ध होकर कांवरिया जलार्पण कर रहे थे। कांवरियों के द्वारा अरघा से बाबा फौजदारीनाथ पर किए गए जलार्पण का लाइव दर्शन एलईडी के माध्यम से दिखाया जा रहा था। जलार्पण के दौरान कांवरियों की उत्साह कम नहीं दिखी।
फोटो संख्या-23, 24, 26 व 27-बासुकीनाथ मंदिर में बाबा को जलार्पण के लिए पहुंचे कांवरिया
फोटो संख्या-28-बासुकीनाथ मंदिर में बाबा को जलार्पण के लिए दिव्यांग कांवरिया को ले जाते जवान
फोटो संख्या-29-बाबा को जालार्पण के मंदिर परिसर पहुंचे कांवरिया


