Bhabua News: चैनपुर के दयालनाथ व खरिगावां मंदिरों में उमड़े भक्त
Bhabua News: सावन की तीसरी सोमवारी को अमांव और खरिगावां के शिव मंदिरों में अनेकों भक्तों का जत्था पहुँचा। दिव्यांग, बच्चे, वृद्ध और महिलाएं भी शामिल थीं। भक्तों ने जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। बाबा दयालनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ ने अद्वितीय भक्ति का प्रदर्शन किया।

Bhabua News: अमांव व खरिगावां के शिव मंदिरों में कांवरियों का पहुंचा जत्था कांवरियों के जत्था में दिव्यांग, बच्चे, वृद्ध, महिलाएं थीं शामिल (पेज चार) चैनपुर, संवाददाता। सावन की तीसरी सोमवारी को प्रखंड के शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कैमूर के शिव मंदिरों में शुमार बाबा दयालनाथ मंदिर में सुबह से ही महिला-पुरुष भक्तों की भीड़ लगी थी। कांवरियों की भी भीड़ उमड़ रही थी। खरिगावां तालाब स्थित शिव मंदिर में कांवरियों की टोली जयकारा लगाते हुए शिवलिंग पर जलाभिषेक करने पहुंची। वह कांवर को किनारे रख जलपात्र निकाले और बेलपत्र, धतुरा, फूल, तुलसी, शमी, प्रसाद सामग्री लेकर गर्भगृह में पहुंचे।
इनके अलावा बच्चे, वृद्ध, महिलाएं भी शामिल थी। शिव नगरी के नाम से चर्चित अमांव के बाबा दयाल नाथ के मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना व जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर के गर्भगृह में भक्तों की शिव उपासना का अनूठी भक्ति भी देखी जा रही है। करीब 10 फीट गहराई में स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक व दर्शन-पूजन करने के लिए भक्तों की कतार लगी थी। वह दर्शन-पूजन करने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।


