झमाझम बारिश के बीच लाखों श्रद्धालुओं ने महादेवशाल मंदिर में किया जलाभिषेक
झारखंड के बाबा धाम महादेवशाल मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने सावन माह के दूसरे सोमवारी पर जलाभिषेक किया। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की भीड़ में कोई कमी नहीं आयी। पुजारी सुधीर झा ने पूजा अर्चना के बाद मंदिर के पट खोले। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं ताकि कोई हादसा न हो।
चक्रधरपुर। झारखंड के दूसरे बाबा धाम महादेवशाल मंदिर में झमाझम बारिश के बीच सावन माह के दूसरे सोमवारी लाखों की तदाद में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। महादेवशाल में सावन माह के दूसरे सोमवारी को जलाभिषेक करने के लिए रविवार से ही कांवरियों की टोली और श्रद्धालु पहुंचने लगे थे, सोमवार की तड़के सुबह पुजारी सुधीर झा द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया था। इसके बाद कतार में खड़े श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक करने शुरु किया, जो सिलसिला जारी है। वहीं झमाझम बारिश के बीच श्रद्धालुओं की कतार और जोश में कोई कमी नहीं दिखी।
बोलबम के नारों के साथ श्रद्धालु कतार में खड़े नजर आये। वहीं महादेवशाल मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुये जिला प्रशासन और रेल प्रशसान द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे, ट्रेन से आने जाने वाले कांवरियों के ट्रेन पर चढ़ने और उतरने के दौरान विशेष निगरानी की जा रही है, ताकि कोई हादसा होने से रोका जा सकें।


