सामूहिक विवाह के 2132 आवेदकों का हो रहा सत्यापन
आजमगढ़ में समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए 2132 आवेदकों ने आनलाइन आवेदन किया है। 12 और 16 अक्तूबर को हर्रा की चुंगी में आयोजन किया जाएगा। सरकार प्रति जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च करती है। विवाह के लिए आवेदनों का सत्यापन चल रहा है।

आजमगढ़, संवाददाता। जिले में समाज कल्याण विभाग की तरफ से होने वाले वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए कुल 2132 आवेदकों ने आनलाइन आवेदन किया है। आवेदनों का ब्लाक व नगरपालिका स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सत्यापन का काम का शुरू कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, 12 व 16 अक्तूबर को शहर के सावित्री बाई फुले राजकीय पालीटेक्निक हर्रा की चुंगी परिसर में आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब परिवार की बेटियों की शादी कराई जाती है। शादी के लिए सरकार की तरफ से प्रति जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च किया जाता है। सामूहिक विवाह के लिए आनलाइन आवेदन लिया जाता है। विभागीय अधिकारियों के लिए अब तक कुल 2132 लाभार्थियों ने आनलाइन आवेदन किया है। सभी आवेदनों का सत्यापन शुरू कर दिया गया है। ब्लॉक और नगरपालिका स्तर पर अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम आवेदनों में दर्ज जानकारी और पात्रता की जांच कर रही है। सत्यापन के बाद पात्र आवेदकों को सामूहिक विवाह समारोह में शामिल किया जाएगा। इसमें वर-वधू की आयु, निवास, आय सहित अन्य अभिलेखों की जांच की जा रही है। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सत्यापन के दौरान यदि किसी आवेदन में गलत जानकारी या अपात्रता सामने आती है तो संबंधित आवेदन को निरस्त किया जाएगा。
समाज कल्याण विभाग की सामूहिक विवाह की तैयारियां शुरू
आजमगढ़। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह को लेकर विभाग की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। टेंट लगाने से लेकर अन्य बारातियों के लिए खाने पीने की आदि व्यवस्था विभाग की तरफ की जा रही है। समाज कल्याण अधिकारी वरिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले वधू को 64 हजार सीधे आरटीजीएस के माध्यम से बैंक खाते भेजे जाते है। इसके अलावा गृहस्थी बसाने के लिए 21 हजार का सामान दिया जाता है। 15 हजार शादी की अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च किया जाता है。
कोट
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए आवेदनों का सत्यापन कराया जा रहा है। अब तक आनलाइन कुल 2132 लाभार्थियों ने सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए आवेदन किया है। 12 व 16 अक्तूबर को हर्रा की चुंगी स्थित राजकीय पालीटेक्निक परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम होना निश्चित है।
-वशिष्ठ नारायण सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी


