बम बम भोले के जयकारों संग निकाली कांवड़ यात्रा
हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
फर्रुखाबाद में रविवार को हिंदू महासभा और जय भोले बाबा कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कांवड़ यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में 301 कावड़ शामिल हुई। महंत ब्रह्मचारी ईश्वर दास महाराज और अन्य प्रमुख व्यक्तियों ने विधिवत पूजन कराया।

फर्रुखाबाद।सावन माह में रविवार को हिंदू महासभा और जय भोले बाबा कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में दुर्वासा ऋषि आश्रम से रेलवे रोड स्थित पांडेश्वर नाथ मंदिर तक कांवड़ यात्रा निकाली गई। 301 कांवड़ शामिल हुई। दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ब्रह्मचारी ईश्वर दास महाराज, शिव शक्ति अखाड़ा प्रमुख मधुराम , जय भोले बाबा कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, पंडित आचार्य सर्वेश शुक्ला, हिंदू महासभा युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारियों ने विधिवत पूजन कराया।


