छोटी काशी के लिए रवाना हुई डाक कांवड़

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

नौगवां में सावन मास के अवसर पर मझगई थाना क्षेत्र से विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा एक विशाल डाक कांवड़ मोटरसाइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में शिवभक्तों ने सरयू नदी से पवित्र जल भरकर गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुए। आयोजन में स्थानीय नागरिकों और भक्तों की भारी भीड़ शामिल रही।

छोटी काशी के लिए रवाना हुई डाक कांवड़

नौगवां। सावन मास के पावन अवसर पर सोमवार को मझगई थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध सिद्ध बाबा स्थान से विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में एक विशाल डाक कांवड़ मोटरसाइकिल यात्रा छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुई। इस दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और जय भोले के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। कांवड़ यात्रा के प्रस्थान के समय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पलिया के सीओ जितेंद्र सिंह परिहार ने सभी शिवभक्त कांवड़ियों का तिलक-चंदन लगाकर और फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर कांवड़ियों के जत्थे को सुरक्षित यात्रा के लिए रवाना किया।

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा आयोजित यह पांचवीं (पंचम) विशाल डाक कांवड़ यात्रा है। यात्रा में शामिल शिवभक्तों का जत्था सबसे पहले सरयू नदी पहुंचा, जहां से पवित्र जल भरकर सभी बाइक सवार कांवड़िए छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए आगे बढ़े। यात्रा के दौरान इंद्रपाल चौहान, चंदन कनौजिया, अखिलेश लोधी, रामनिवास राठौर, मुलायम यादव, राज कश्यप और सचिन चौहान सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsछोटी काशी के लिए रवाना हुई डाक कांवड़