गायत्री मंत्र का सामूहिक पुरश्चरण अनुष्ठान

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी के पूर्वाम्नाय श्रीदक्षिणामूर्ति मठ में विश्व कल्याण और आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सात दिवसीय गायत्री सामूहिक पुरश्चरण का अनुष्ठान मंगलवार को संपन्न हुआ। इसमें दंडी संन्यासी और वेदपाठी विद्यार्थियों के लिए भंडारे एवं प्रवचन का आयोजन किया गया। यह अनुष्ठान 30 सितंबर से प्रारंभ हुआ।

  गायत्री मंत्र का सामूहिक पुरश्चरण अनुष्ठान

वाराणसी। अस्सी स्थित पूर्वाम्नाय श्रीदक्षिणामूर्ति मठ में विश्व कल्याण और आध्यात्मिक जागरण की भावना से गायत्री के सामूहिक पुरश्चरण का सात दिवसीय अनुष्ठान मंगलवार को पूरा हुआ। बीकानेर के पं. किशनलाल जोशी के आचार्यत्व में मठ के दंडी संन्यासी स्वामी वन वैभवारण्य सरस्वती के सानिध्य में 30 सितम्बर से यह अनुष्ठान प्रारंभ हुआ था। अनुष्ठान के बाद जप-हवन-तर्पण के साथ ही दंडी संन्यासियों और वेदपाठी विद्यार्थियों का भंडारा और संध्या आरती के पूर्व प्रवचन भी आयोजित किया गया। संचालन वानप्रस्थी संत हेमचंद्र झा और राजेश चैतन्य ब्रह्मचारी ने किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगायत्री मंत्र का सामूहिक पुरश्चरण अनुष्ठान