एक दिन, एक घंटा, एक साथ से गूंजा स्वच्छता का संदेश

हिन्दुस्तान, देवघर
share

जसीडीह प्रतिनिधिस्वच्छता ही सेवा 2026 के 15वें दिन आसनसोल मंडल में एक दिन, एक घंटा, एक साथ अभियान के तहत व्यापक स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मं

एक दिन, एक घंटा, एक साथ से गूंजा स्वच्छता का संदेश

जसीडीह प्रतिनिधि स्वच्छता ही सेवा 2026 के 15वें दिन आसनसोल मंडल में एक दिन, एक घंटा, एक साथ अभियान के तहत व्यापक स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंडल के विभिन्न स्टेशनों और रेल परिसरों में प्रभात फेरी, सामूहिक श्रमदान, स्वच्छता शपथ और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों व आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य कार्यक्रम डीआरएम कार्यालय, आसनसोल से रेलवे स्टेशन तक प्रभात फेरी के साथ शुरू हुआ। मंडल रेल प्रबंधक संग्रह मौर्य, अपर मंडल रेल प्रबंधक देबब्रत चटर्जी, शाखा अधिकारियों, रेलकर्मियों तथा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों ने इसमें हिस्सा लिया। स्टेशन पहुंचने के बाद सामूहिक श्रमदान किया गया।

रेल मंडल के हवाले अभियान के तहत जसीडीह, सिमुलतल्ला, बैद्यनाथधाम, मधुपुर, दुमका और गिरिडीह समेत विभिन्न स्टेशनों पर भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। जसीडीह व अंडाल रेलवे कॉलोनी व रेलवे अस्पताल में भी श्रमदान हुआ। यात्रियों को मेरी सीट, मेरा डिब्बा के संदेश के जरिए कचरे का उचित निस्तारण करने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं, बराकर और पांडाबेश्वर स्टेशनों पर हाउसकीपिंग कर्मियों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण किट वितरित किए गए। पदाधिकारियों ने स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बनाने का आह्वान किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएक दिन, एक घंटा, एक साथ से गूंजा स्वच्छता का संदेश