गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में चला व्यापक स्वच्छता अभियान
हरिद्वार, संवाददाता। स्वच्छता का व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसकी सोच और मानसिकता पर भी प्रभाव पड़ता है। इसी संदेश के साथ शुक्रवार को गुरुकुल कांग

‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ के तहत शुक्रवार को गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा के निर्देशन और कुलसचिव प्रो. सत्यदेव निगमालंकार के संयोजन में सुबह आठ से 11 बजे तक अभियान चला। दयानंद द्वार, कुलपति कार्यालय परिसर, कुलसचिव कार्यालय प्रांगण, अमन चौक और मुख्य मार्गों की सफाई की गई। कन्या गुरुकुल, हरिद्वार में शिक्षिकाओं ने भी परिसर में सफाई अभियान चलाया। शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने विभागीय परिसर में भी सफाई की।
कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा ने अभियान को प्रेरणाप्रद बताते हुए कहा कि सामाजिक सरोकार से जुड़े ऐसे आयोजन लोगों में सामाजिक संवेदना और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। कुलसचिव प्रो. सत्यदेव निगमालंकार ने कहा कि स्वच्छता प्रत्येक व्यक्ति की प्राथमिक आवश्यकता है। समय-समय पर ऐसे अभियान चलाने से वातावरण के प्रति जिम्मेदारी बढ़ती है और बीमारियों की रोकथाम में भी मदद मिलती है। अभियान में प्रो. एलपी पुरोहित, प्रो. प्रभात कुमार, प्रो. विवेक कुमार, प्रो. नवनीत, प्रो. राकेश जैन, प्रो. नितिन कांबोज, प्रो. सत्येंद्र राजपूत, डॉ. दीनदयाल, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवकुमार चौहान, डॉ. नितिन भारद्वाज, डॉ. विपिन कुमार, डॉ. उद्यम सिंह, डॉ. अजय मलिक, डॉ. कपिल मिश्रा, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. प्रणवीर सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार सहित शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। अंत में वंदे मातरम और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ अभियान का समापन हुआ।

