नकल कराने का मास्टर माइंड प्रमोशन पाकर अनुदेशक से बना था फोरमैन

हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

नोट- प्रयागराज के ध्यानार्थ नकल कराने का मास्टर माइंड प्रमोशन पाकर अनुदेशक से बना था फोरमैन नकल कराने का मास्टर माइंड प्रमोशन पाकर अनुदेशक से बना थ

नकल कराने का मास्टर माइंड प्रमोशन पाकर अनुदेशक से बना था फोरमैन

बांदा, कार्यालय संवाददाता राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नैनी में चल रही अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा में सॉल्वर गैंग के जरिए बड़े स्तर पर नकल कराने के संगठित खेल का एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है। बीते दिन एसटीएफ की छापेमारी में संस्थान के प्रधानाचार्य, परीक्षा प्रभारी और चार अनुदेशकों सहित कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके तार बांदा से भी जुड़े हैं। मुख्य आरोपी मास्टर माइंड अनुदेशक से फोरमैन बना धीरंजन कुमार राजकीय आईटीआई बांसी अतर्रा बांदा में तैनात है।

गिरफ्तार लोग

आरोप है कि परीक्षार्थियों से चार-चार हजार रुपये लेकर उनकी जगह सॉल्वर बैठाकर ऑनलाइन परीक्षा दिलाई जा रही थी। छापेमारी में पांच लाख दस हजार रुपये नकद समेत परीक्षा से जुड़े दस्तावेज, कंप्यूटर सिस्टम, मोबाइल और अन्य सामग्री बरामद की गई। एसटीएफ अब गिरोह के मास्टर माइंड धीरंजन कुमार समेत अन्य की तलाश में जुटी है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बांसी अतर्रा के प्रधानाचार्य रवि त्रिपाठी ने बताया कि धीरंजन कुमार करीब दो माह पहले नैनी आईटीआई से प्रमोशन पाकर अनुदेशक से फोरमैन बनन पर उसका यहां स्थानांतरण हुआ था। मौजूदा में वह अर्जित अवकाश पर था। समाचार पत्रों के माध्यम से ही उन्हें भी जानकारी मिली है। अभी कोई उनके पास इस संबंध में पत्र नहीं आया है। अगर कोई पत्र प्राप्त होता है तो निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनकल कराने का मास्टर माइंड प्रमोशन पाकर अनुदेशक से बना था फोरमैन