पूर्णिया: पूर्णिया शाखा ने छात्रावास के 7 बच्चों को गोद लिया

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

मारवाड़ी महिला समिति पूर्णिया शाखा ने 7 बच्चों को गोद लिया है और उनका खर्च उठाने का जिम्मा लिया है। बक्साघाट में वनवासी कल्याण आश्रम में लगभग ढाई दर्जन आदिवासी बच्चों को शिक्षा और आवासीय सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। संस्था के अध्यक्ष ने आदिवासी समाज के विकास में सहयोग की आवश्यकता बताई।

पूर्णिया: पूर्णिया शाखा ने छात्रावास के 7 बच्चों को गोद लिया

पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट मारवाड़ी महिला समिति पूर्णिया शाखा ने 7 बच्चों को गोद लेकर उनका खर्च निर्वहन करने का जिम्मा उठाया है। शहर के बक्साघाट नारियल बगान स्थित वनवासी कल्याण आश्रम आदिवासी समाज के बच्चों के बीच शिक्षा का अलख जगाने में जुटी हुई है। यहां लगभग ढ़ाई दर्जन बच्चों को सामाजिक सहयोग के माध्यम से नि:शुल्क में आवासीय व्यवस्था के रूप में सारी सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए शिक्षा संस्कार देने में लगी हुई है। यहां रहने वाले सभी आदिवासी बच्चों की सारी व्यवस्थाएं वनवासी कल्याण आश्रम की नगर शाखा पूर्णिया के द्वारा किया जाता है। इस संस्थान के अध्यक्ष नीलम अग्रवाल बताते हैं कि आदिवासी समाज का आजादी की लड़ाई में विशेष योगदान रहा है।

सभी की जिम्मेवारी है कि इस समाज के शिक्षा व विकास में सहयोग कर इन्हें मजबूती प्रदान करें। संस्थान के सचिव प्रदीप अग्रवाल व उपाध्यक्ष आलोक लोहिया समेत आश्रम के कई सदस्य सहयोग में लगे हुए हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपूर्णिया: पूर्णिया शाखा ने छात्रावास के 7 बच्चों को गोद लिया