मारुति चुनिंदा मॉडल के दाम 20 हजार तक बढ़ाएगी
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
नई दिल्ली। मारुति सुजुकी इंडिया ने कुछ मॉडलों की कीमतों में 20,000 रुपये तक की वृद्धि की घोषणा की है, जो इसी महीने से लागू होगी। यह कंपनी की मई से अब तक की तीसरी कीमत वृद्धि है, जिसका कारण बढ़ती लागत और महंगाई बताया गया है।

नई दिल्ली। कार बाजार की अग्रणी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने चुनिंदा मॉडलों की कीमतों में 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की सोमवार को घोषणा की। कंपनी ने कहा कि बढ़ी हुई कीमतें इसी महीने से लागू होंगी। यह मई के बाद कंपनी की कीमतों में तीसरी बढ़ोतरी है। कंपनी ने इसके लिए बढ़ती लागत और महंगाई के दबाव को जिम्मेदार बताया है। इससे पहले कंपनी ने कीमतों में जो दो बढ़ोतरी की थीं, वे उसके सभी मॉडल पर लागू हुई थी। कंपनी ने कहा कि वह पिछले कुछ महीनों से लागत घटाने के उपायों के जरिये बढ़ी हुई लागत के असर को यथासंभव कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।


