विवाहिता ने फंदा लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास

हिन्दुस्तान, हाथरस
Follow us on Google News
share

परिवार के लोगों ने फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लाएतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गली का मामला - परिवार के लोग मारते थे ताने हाथरस, संवाददाता। कोतवाली ह

विवाहिता ने फंदा लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास

हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गली में मंगलवार को विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा। वह उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। परिवार के कुछ सदस्य घर के कामकाज को लेकर विवाहिता को ताना मारते थे। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गली निवासी महिला की शादी करीब तीन माह पहले हुई थी। कुछ दिन पहले ही उसके ससुर का निधन हो हुआ था। अभी उनकी त्रयोदशी का कार्यक्रम भी नहीं हुआ है। परिवार के लोग घर के कामकाज और खाना बनाने को लेकर महिला को परेशान करते थे।

मंगलवार को महिला ने बंद कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा। परिजन उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसका उपचार किया। अस्पताल से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। अस्पताल पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।