महिला की मौत,मायके वालों में पोस्टमार्टम कराया
हिन्दुस्तान, बरेली
बहेड़ी में एक विवाहिता की मौत पर उसके मायके वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मृतका बबिता की शादी सुनील से हुई थी, जो उसे प्रताड़ित करता था। बबिता का भाई जितेंद्र का कहना है कि उसकी बहन को पैरालाइसिस का अटैक पड़ा और जब वह अस्पताल पहुंचा, तो वह मृत मिली। उनकी 18 वर्षीय बेटी ने भी पहले जहर खा लिया था।

बहेड़ी। विवाहिता की मौत हो जाने पर मायके वालों ने पुलिस में शिकायत करके पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस के सामने बीमारी से मौत होने की बात सामने आई है। पीलीभीत जिले की बबिता की शादी वर्ष 2006 के यहां के गांव जहूरगंज में सुनील के साथ हुई थी। बबिता के भाई जितेंद्र का कहना है कि सुनील शराब पीकर उसकी बहन को मारता पीटता था। शुक्रवार को उसके पास फोन आया कि उसकी बहन को पैरालाइसिस का अटैक पड़ा है उसकी हालत गंभीर है। सूचना मिलने के बाद जब वह बहन को देखने पहुंचा तो वह मृत अवस्था में पड़ी थी।
इसके बाद उसने पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। उसका कहना था कि सुनील सेना में जवान रह चुका है और उसने समय से पहले ही रिटायरमेंट ले लिया था। सुनील की प्रताड़ना से बबिता की 18 वर्षीय पुत्री ने जहर खाकर जान दे दी थी।


