दहेज के लिए विवाहिता को दिया तीन तलाक, पति समेत आठ पर केस
कटघर थाना क्षेत्र में एक महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। पति और ससुराल वालों ने कई तरह से उसका शोषण किया, जिसमें छेड़छाड़ और गर्भपात भी शामिल हैं। अंततः पति ने तीन तलाक दिया। मामले में पुलिस ने पति और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।

कटघर थाना क्षेत्र में दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया। बहनोई ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता की। पति ने तीन तलाक दे दिया। शिकायत पर पुलिस ने पति समेत 8 ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। थाना मझोला के करूला क्षेत्र निवासी महिला ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका निकाह 31 जुलाई 2021 को संभल जिले चंदौसी थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुआ था। आरोप लगाया कि निकाह के बाद से पति और ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। मारपीट कर कई-कई दिन तक कमरे में बंद कर देते थे।
पीड़िता के अनुसार उसी दौरान एक दिन ननद ने अपने जीजा को मेरे कमरे में भेज दिया। आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता की। इस दौरान पीड़िता की ननद कमरे के बाहर पहरा देती रही। इसकी शिकायत पति से की तो पति ने उल्टा पीड़िता को ही भला बुरा कहकर उसके साथ मारपीट किया। पीड़िता के अनुसार वह गर्भवती हुई तो पति ने साजिश के तहत दवाई खिलाकर गर्भपात करा दिया। बाद में जब दोबारा गर्भवती हुई तो बच्चे को बचाने के लिए बिना बताएं अपने पिता के घर आ गई। मायके में ही बेटी को जन्म दिया। पीड़िता के अनुसार उसका पति और ससुराल वालेस उसे देखने तक नहीं आए। कई बाद समझाने की कोशिश की लेकिन उनका रवैया नहीं बदला। पीड़िता के अनुसार बीते 24 अगस्त को शाम करीब सात बजे वह सामान लेने जा रही थी। उसी दौरान डबल फाटक के पास रोक कर पति ने तीन तलाक दे दिया। बाद में धमकी देते हुए वहां से चला गया। शिकायत सुनने के बाद एसएसपी ने कटघर पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए थे। एसएचओ कटघर शैलेंद्र कुमार के बताया कि शिकायत के आधार पर पति समेत आठ ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।


