दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता से मारपीट, पति समेत चार पर मुकदमा

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

अछल्दा, संवाददाता। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित

दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता से मारपीट, पति समेत चार पर मुकदमा

अछल्दा, संवाददाता। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट का मामला सामने आया है। विवाहिता ने पति पर फांसी लगाकर जान से मारने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अछल्दा पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी के समय का विवरण

रामपुर बौडेपुर निवासी सलौनी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि आठ मई 2026 को उसकी शादी इटावा जिले के चितभवन निवासी अखिलेश कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में मायके पक्ष की ओर से पल्सर बाइक, सोने की दो अंगूठियां और गृहस्थी का सामान दिया गया था। शादी में करीब 10 लाख रुपये खर्च होने की बात भी कही गई है।

दहेज की मांग और प्रताड़ना

आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति अखिलेश कुमार, सास सरोजनी देवी, ससुर मंशाराम और ननद प्रियंका अतिरिक्त दहेज में चार पहिया वाहन की मांग करने लगे। मायके पक्ष के मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा। उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। आरोप है कि पति मांग पूरी न होने पर दूसरी शादी करने की धमकी भी देता था।

पुलिस को सूचना देना

विवाहिता के अनुसार 25 अगस्त की रात ससुराल में उसके साथ फिर मारपीट की गई। परेशान होकर उसने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि इसी दौरान पति ने फांसी लगाकर उसकी जान लेने की कोशिश की। घटना के समय वह करीब दो माह की गर्भवती थी।

पुलिस कार्रवाई

पीड़िता ने पहले थाना इकदिल और बाद में अछल्दा पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अछल्दा पुलिस ने पति अखिलेश कुमार, सास सरोजनी देवी, ससुर मंशाराम और ननद प्रियंका के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

सामान्य प्रश्न

✦इस मामले में दहेज की मांग किसने की?−
इस मामले में दहेज की मांग पति अखिलेश कुमार, सास सरोजनी देवी, ससुर मंशाराम और ननद प्रियंका ने की।
Alok Sharma

लेखक के बारे में

Alok Sharma

शॉर्ट बायो:आलोक शर्मा पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में क्राइम टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
आलोक शर्मा भारतीय डिजिटल और प्रिंट मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में क्राइम टीम को लीड कर रहे हैं। 2023 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।

करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
आलोक ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में हिंदुस्तान से की। 2010 में दैनिक जागरण जैसे प्रमुख अखबार में उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2024 में हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
LLB (विधि स्नातक) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण आलोक को विधि और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह लीगल बीट पर कमांड होने के साथ क्राइम रिसर्च और अपराध से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन स्टोरीज़ लिख रहे हैं।

एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, इंटरटेनमेंट, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर आलोक की समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। आलोक का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

विशेषज्ञता
लीगल, जिला प्रशासन, धर्म, ट्रांसपोर्टेशन, स्पोर्ट्स, जेल, रेलवे, अपराध, राजनीति, एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदहेज में कार न मिलने पर विवाहिता से मारपीट, पति समेत चार पर मुकदमा