दावा : ईरान पर परमाणु हमला करने की तैयारी में ट्रंप प्रशासन

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

- अमेरिका की पूर्व सांसद मार्जोरी टेलर ग्रीन ने दावा किया वॉशिंगटन,

दावा : ईरान पर परमाणु हमला करने की तैयारी में ट्रंप प्रशासन

- अमेरिका की पूर्व सांसद मार्जोरी टेलर ग्रीन ने दावा किया वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका की पूर्व सांसद मार्जोरी टेलर ग्रीन ने दावा किया है कि व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारी ईरान के खिलाफ परमाणु हथियारों के संभावित इस्तेमाल को लेकर रणनीतिक बैठकें कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अपने दावे के समर्थन में कोई सबूत या दस्तावेज पेश नहीं किया है।

परमाणु हथियारों के खिलाफ बयान

ग्रीन का यह दावा ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव बढ़ा हुआ है और दोनों देशों के बीच कूटनीतिक प्रयासों में कोई बड़ी प्रगति नहीं हुई है। ग्रीन ने रविवार को एक्स पर दावा किया कि ट्रंप प्रशासन परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की सीमा कम कर रहा है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि कथित बैठकों में कौन-कौन से अधिकारी शामिल रहे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के आकलन को नजरअंदाज कर रहा है। उनके मुताबिक इन आकलनों में संकेत दिया गया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने की कगार पर नहीं है। ग्रीन ने दावा किया कि इसके बावजूद वॉशिंगटन इजरायल की ओर से दी जा रही चेतावनियों से प्रभावित हो रहा है।

युद्ध की चेतावनी

ग्रीन ने चेतावनी दी कि यदि अमेरिका ईरान के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करता है तो इससे व्यापक युद्ध छिड़ सकता है। उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप भारी जनहानि और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गंभीर दबाव पड़ सकता है। ग्रीन ने ट्रंप के उस चुनावी वादे का भी हवाला दिया, जिसमें उन्होंने नए विदेशी युद्धों में अमेरिका को शामिल नहीं करने की बात कही थी।

FAQs

मार्जोरी टेलर ग्रीन ने क्या दावा किया है?
मार्जोरी टेलर ग्रीन ने दावा किया है कि व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारी ईरान के खिलाफ परमाणु हथियारों के संभावित इस्तेमाल को लेकर रणनीतिक बैठकें कर रहे हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।