नोएडा में लगाई फांसी, हरदोई में हुआ पोस्टमार्टम

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

सुरसा। 22 वर्षीय नवविवाहिता काजल ने नोएडा में फांसी लगाकर जान दी। शादी के तीन महीने बाद मायके पक्ष ने पति पर उत्पीड़न और दहेज की मांग के आरोप लगाए हैं। परिजनों ने शव को गांव लाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

नोएडा में लगाई फांसी, हरदोई में हुआ पोस्टमार्टम

सुरसा। थाना बिलग्राम क्षेत्र के ससेड़ा गांव निवासी 22 वर्षीय नवविवाहिता काजल ने शुक्रवार को नोएडा में फांसी लगाकर जान दे दी। शादी के करीब तीन महीने बाद हुई घटना से मायके पक्ष में कोहराम मच गया। परिजन शव को गांव लेकर पहुंचे, जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। मायके पक्ष ने पति पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। काजल पुत्री आशाराम की शादी करीब तीन माह पहले कुतुआपुर निवासी रोहित के साथ हुई थी। शादी के बाद रोहित नोएडा में निजी नौकरी करने लगा। काजल भी उसके साथ रहने लगी थी। मृतका के चाचा छोटेलाल के मुताबिक, शादी के कुछ समय बाद से ही रोहित अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर काजल के साथ मारपीट करता था। काजल ने फोन पर मायके वालों को इसकी जानकारी भी दी थी। शुक्रवार को नोएडा में काजल ने कथित तौर पर कमरे के कुंडे से फांसी लगा ली। जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग नोएडा पहुंचे और शव को गांव लेकर आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बतायाकि परिजनों की ओर से लगाए गए दहेज उत्पीड़न के आरोपों की पुलिस जांच कर रही है。

तीन माह पहले हुई थी शादी

काजल की शादी करीब तीन महीने पहले कुतुआपुर निवासी रोहित के साथ हुई थी। शादी के बाद वह पति के साथ नोएडा चली गई थी। परिजनों के मुताबिक, घटना से पहले वह फोन पर दहेज को लेकर उत्पीड़न की बात बता चुकी थी। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मायके पक्ष की ओर से लगाए गए दहेज उत्पीड़न के आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अधिक आम सवाल

✦काजल की शादी कब हुई थी?−
काजल की शादी करीब तीन महीने पहले हुई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनोएडा में लगाई फांसी, हरदोई में हुआ पोस्टमार्टम