कारखाना क्षेत्र की वृद्धि सात माह के शीर्ष पर

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

देश के विनिर्माण क्षेत्र ने सितंबर में मजबूत सुधार दिखाया है। नए ऑर्डर और उत्पादन की वृद्धि से विनिर्माण क्षेत्र का विकास सात महीने के उच्चतम स्तर पर पहुँचा। एचएसबीसी इंडिया के पीएमआई ने 55.1 का रिकॉर्ड बनाया है, जो फरवरी के बाद का सबसे ऊँचा स्तर है।

कारखाना क्षेत्र की वृद्धि सात माह के शीर्ष पर

नई दिल्ली, एजेंसी। देश के विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में सितंबर में तेज सुधार हुआ। नए ऑर्डर और उत्पादन में तेजी के कारण विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि सात महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई। घरेलू और निर्यात मांग मजबूत रहने से बिक्री भी बढ़ी। एचएसबीसी इंडिया का मौसमी रूप से समायोजित विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) अगस्त के 52.8 से बढ़कर सितंबर में 55.1 हो गया। पीएमआई में 50 से ऊपर का आंकड़ा क्षेत्र में विस्तार और 50 से नीचे का आंकड़ा गिरावट को दर्शाता है। सितंबर का 55.1 का स्तर फरवरी के बाद का सबसे ऊंचा है। सर्वेक्षण के मुताबिक, कारोबारी धारणा भी चार महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई。

घरेलू और विदेशी मांग से बिक्री बढ़ी

एचएसबीसी के मुताबिक, भारतीय कारखाना क्षेत्र ने सितंबर में तिमाही का अंत मजबूत स्थिति के साथ किया। घरेलू और विदेशी मांग में मजबूती से बिक्री और उत्पादन को बढ़ावा मिला। मई के बाद रोजगार में सबसे तेज गति से वृद्धि हुई और आने वाले महीनों को लेकर विनिर्माताओं का भरोसा भी बढ़ा। कंपनियों ने उत्पादन के लिए अधिक कच्चा माल खरीदा। इसके अलावा अनुमानित बिक्री को देखते हुए तैयार माल का भंडार भी बढ़ाया गया। कुल खरीद में अगस्त के मुकाबले तेज वृद्धि हुई। तैयार माल के भंडार में करीब 12 साल में दूसरी सबसे बड़ी वृद्धि दर्ज की गई। वहीं,

इलेक्ट्रॉनिक, खाद्य और दवा क्षेत्र में मांग तेज

इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों, खाद्य वस्तुओं, दवाओं और कपड़ों की मजबूत मांग से कुल बिक्री वृद्धि फरवरी के बाद के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। निर्यात ऑर्डर में भी अगस्त के मुकाबले तेज वृद्धि हुई। ब्राजील, यूरोप, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और अमेरिका के ग्राहकों से ऑर्डर में खास तेजी देखी गई।

मई के बाद रोजगार में सबसे तेज वृद्धि

सर्वेक्षण में शामिल कंपनियों के अनुसार, अगस्त में रोजगार में मामूली गिरावट के बाद सितंबर में फिर वृद्धि हुई। रोजगार बढ़ने की रफ्तार मई के बाद सबसे तेज रही। नए ऑर्डर और उत्पादन में वृद्धि के साथ कंपनियों ने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई।

सामान्य प्रश्न

✦विनिर्माण क्षेत्र में पीएमआई का क्या मूल्य था?−
सितंबर में पीएमआई 55.1 था, जो अगस्त के 52.8 से बढ़ा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकारखाना क्षेत्र की वृद्धि सात माह के शीर्ष पर