मनोज वर्मा की गिरफ्तारी को पटना में भी छापेमारी

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

भागलपुर में ठगी के मामलों में वांछित एसआई मनोज वर्मा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, वह पटना में किसी कार्यालय में डाक का काम कर रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी करने और पटना पुलिस से मदद मांगी गई है। मनोज पर नौकरी दिलाने के नाम पर कई महिलाओं से ठगी का आरोप है।

मनोज वर्मा की गिरफ्तारी को पटना में भी छापेमारी

भागलपुर, प्रधान संवाददाता ठगी के कई मामलों में वांछित एसआई मनोज वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है पर वह हाथ नहीं आ सका है। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि पटना में किसी पुलिस कार्यालय में मनोज वर्मा के वर्तमान में डाक लाने और ले जाने का कार्य किए जाने की सूचना है। उन्होंने बताया कि उसके फरार होने की स्थिति में वारंट, इश्तेहार और कुर्की को लेकर प्रक्रिया होगी। उनका कहना है कि पटना पुलिस से भी संपर्क किया गया है और उसकी गिरफ्तारी में मदद को कहा गया है। गौरतलब है कि मनोज वर्मा पर कई महिलाओं ने नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का केस दर्ज कराया है।

केस दर्ज होने के बाद से ही वह फरार है। उसके दो हथियार के लाइसेंस के रद्दीकरण को लेकर भी प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमनोज वर्मा की गिरफ्तारी को पटना में भी छापेमारी