योगी पर कोई उंगली नहीं उठा सकता : मनोज पांडेय
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए खाद्य मंत्री मनोज पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक रूप से काफी लाभ प्राप्त किया है। उन्होंने 2047 के संकल्प को पूरा करने के लिए सत्य का प्रसार करने की अपील की। इस अवसर पर अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद रहे।

वाराणसी, विशेष संवाददाता। प्रदेश के खाद्य, रसद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज पांडेय ने शुक्रवार को कहा कि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रूप में एक ऐसा बेदाग, ईमानदार और कर्मठ नेतृत्व है, जिसकी कार्यशैली पर कोई उंगली नहीं उठा सकता। मनोज पांडेय ने सनबीम वरुणा के रंगमंच पर प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन के प्रसंगों पर आधारित विशेष नाट्य मंचन में शामिल हुए। ‘भारत के बदलते परिदृश्य’ पर उन्होंने कहा कि 2014 से पूर्व देश आतंकवाद, नक्सलवाद और भारी अव्यवस्था से जूझ रहा था। भारत दुनिया की 27वीं आर्थिक ताकत थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।
भारत के बदलते परिदृश्य
उन्होंने आह्वान किया कि प्रधानमंत्री मोदी के 2047 के संकल्प को पूरा करने के लिए सत्य का प्रसार करना होगा। चाय-पान की दुकानों से लेकर घर-घर तक देश के इस वास्तविक बदलाव की चर्चा करनी होगी और झूठ के नैरेटिव को ध्वस्त करना होगा।
विशेष नाट्य मंचन
महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने स्वागत, महानगर उपाध्यक्ष नवीन कपूर ने संयोजन और संचालन महानगर महामंत्री अशोक जाटव ने किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह, प्रदेश मंत्री राकेश बिन्द, प्रेम कपूर, विद्यासागर राय, चंद्रशेखर उपाध्याय, पूजा दीक्षित, अजय गुप्ता, शिवनाथ यादव, प्रमिल पाण्डेय, राहुल सिंह, आत्मा विश्वेश्वर, अनिशा शाही, नेहा कक्कड़, जगन्नाथ ओझा, अवधेश राय एवं हीरा यादव आदि मौजूद रहे।

