ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशविधानसभा चुनाव 2019: मनोहर लाल खट्टर और देवेंद्र फडणवीस की अग्निपरीक्षा आज

विधानसभा चुनाव 2019: मनोहर लाल खट्टर और देवेंद्र फडणवीस की अग्निपरीक्षा आज

भाजपा और उसके गठबंधनशासित राज्यों क्रमशः हरियाणा और महाराष्ट्र में सोमवार को चुनाव होंगे। इसे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस की अग्निपरीक्षा माना जा रहा...

विधानसभा चुनाव 2019: मनोहर लाल खट्टर और देवेंद्र फडणवीस की अग्निपरीक्षा आज
हिन्दुस्तान टीम।,नई दिल्ली। Mon, 21 Oct 2019 01:36 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा और उसके गठबंधनशासित राज्यों क्रमशः हरियाणा और महाराष्ट्र में सोमवार को चुनाव होंगे। इसे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस की अग्निपरीक्षा माना जा रहा है, जो चुनाव में पार्टी का चेहरा हैं। हरियाणा में भाजपा वर्ष 2014 में पहली बार जीती थी। वहीं महाराष्ट्र में 15 साल के एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन को हराकर भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने सत्ता में वापसी की थी। 

हरियाणा (90 सीट)
17 सीटें आरक्षित
1169 उम्मीदवार
104 महिलाएं
16357 बूथ 
1.83 करोड़ वोटर
99 लाख पुरुष और 89 लाख महिला वोटर 
75 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए

बड़े दल सभी सीटों पर 
90-90 सीटों पर लड़ रही भाजपा व कांग्रेस
81 सीटों पर लड़ रहे इनेलो-अकाली दल
जेजेपी, बसपा, आप भी मैदान में

Read Also: हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव में डेढ़ करोड़ युवा वोटर होंगे निर्णायक

सीटों का गणित
25 सर्वाधिक प्रत्याशी हिसार की हांसी सीट पर
06-06 प्रत्याशी अंबाला कैंट और शाहबाद पर
नरनौल में सबसे कम वोटर
बादशाहपुर में सबसे ज्यादा वोटर

लोकसभा परिणाम
10 की दस सीटें जीती थीं भाजपा ने
58.21 फीसदी वोट के साथ

2014 विधानसभा चुनाव परिणाम
भाजपा : 47
कांग्रेस : 15
इनेलो : 19
अन्य  : 09

वीआईपी सीट
मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल सीट से चुनाव मैदान में 
भूपेंदर सिंह हुड्डा गढ़ही सांपला किलोई सीट से लड़ रहे
उचाना कलां सीट से जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला लड़ रहे

महाराष्ट्र (288 सीटें)
53 सीटें आरक्षित
3237 उम्मीदवार
235 महिला प्रत्याशी
8.9 करोड़ वोटर 
96661 पोलिंग बूथ
4.5 करोड़ पुरुष, 04 करोड़ महिला मतदाता

सीटों का गणित
नांदेड़ साउथ सीट पर सबसे अधिक 34 प्रत्याशी
रत्नागिरि जिले की चिपलुन सीट पर 03 प्रत्याशी
ठाणे सीट पर सबसे ज्यादा वोटर
मुंबई दक्षिण मध्य में सबसे कम वोटर

Read Also: मैदान के महारथी : देवेंद्र फडणवीस के सामने 122 से ज्यादा सीटें जीतने की चुनौती

सर्वाधिक सीटों पर लड़ रही भाजपा
150 सीटों पर भाजपा
124 सीटों पर शिवसेना
14 सीटों पर अन्य दल

125 सीटों पर कांग्रेस
125 सीटों पर एनसीपी
38 सीटें अन्य दलों को

लोकसभा परिणाम 2019
41 सीटें जीती थीं 48 में से भाजपा-शिवसेना ने 
51.3 फीसदी वोट मिले थे गठबंधन को

2014 विधानसभा चुनाव
भाजपा : 122
शिवसेना : 63
कांग्रेस : 42
एनसीपी : 41
अन्य : 20

वीआईपी सीटें:
नागपुर उत्तर-पश्चिम सीट से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लड़ रहे
भोकर सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण ताल ठोक रहे
वर्ली सीट से शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे चुनाव मैदान में पहली बार
बारामती सीट से एनसीपी सुप्रीमो अजित पवार के भतीजे उम्मीदवार

Read Also: नितिन गडकरी बोले- देश में 50 साल का काम पांच साल में हुआ

पाइए देश-दुनिया की हर खबर सबसे पहले www.livehindustan.com पर। लाइव हिन्दुस्तान से हिंदी समाचार अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करें हमारा News App और रहें हर खबर से अपडेट। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें