मुसहर परिवार में वृद्ध पति-पत्नी को मिलेगी वृद्धा पेंशन
हिन्दुस्तान, कुशीनगर
कुशीनगर के विधायक मनीष जायसवाल ने मुसहर बस्ती में भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत मुसहर परिवारों के विकास की बात की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष विकास अभियान शुरू किया है, जिसमें अब वृद्ध पति-पत्नी को वृद्धा पेंशन दिया जाएगा।

कुशीनगर। निज संवाददाता विकास खंड के ग्राम जंगल सिंगापट्टी के मुसहर बस्ती में सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजनाओं में मुसहर परिवार का उत्थान विकास प्राथमिकता में है l मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मुसहर परिवारों के विकास के लिए विशेष विकास अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत अब मुसहर परिवार में वृद्ध पति पत्नी को भी वृद्धा पेंशन से अच्छादित किया जाएगा l


