सांसद ने बाइपास बनाने की अनुशंसा की
हिन्दुस्तान, हजारीबाग
सांसद मनीष जायसवाल ने रांची-बरही एनएच 33 पर बाइपास बनाने की अनुशंसा की है। उन्होंने एनएचएआई के परियोजना निदेशक को पत्र लिखा, जिसमें बताया गया कि बरही-रांची के छह लेन बनने की सूचना मिली है। बरही चौराहा पर दो राष्ट्रीय उच्च पथ होने से ट्रैफिक जाम की समस्या है, जिससे स्थानीय निवासियों को कठिनाई होती है।

बरही। सांसद मनीष जायसवाल ने एनएचएआई के परियोजना निदेशक को पत्र लिखकर रांची - बरही एन एच 33 पर बाइपास बनाने की अनुशंसा की है। कहा कि उन्हें बरही - रांची राष्ट्रीय उच्च पथ को सिक्स लेन बनने की सूचना प्राप्त है। बरही चौराहा पर दो राष्ट्रीय उच्च पथ गुजरने के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। स्थानीय ग्रामीणों एवं राहगीरों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इसलिए उक्त प्रस्तावित सिक्स लेन राष्ट्रीय उच्च पथ पर बाइपास बनाने की अनुशंसा करता हूं।

