रेलवे एजीएम ने टाटानगर स्टेशन विकास के कार्यों का किया निरीक्षण, डीआरएम को पार्किंग जल्द दूसरी जगह शिफ्ट करने का आदेश

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

जमशेदपुर में, दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के उप महाप्रबंधक मनीष जैन ने टाटानगर स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने नई फोर लाइन सड़क और पार्किंग विकास के कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों को जल्द कार्य पूरा करने का आदेश दिया ताकि अन्य निर्माण कार्य शुरू हो सकें। निरीक्षण में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

रेलवे एजीएम ने टाटानगर स्टेशन विकास के कार्यों का किया निरीक्षण, डीआरएम को पार्किंग जल्द दूसरी जगह शिफ्ट करने का आदेश
रेलवे एजीएम ने टाटानगर स्टेशन विकास के कार्यों का किया निरीक्षण, डीआरएम को पार्किंग जल्द दूसरी जगह शिफ्ट करने का आदेश

जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के उप महाप्रबंधक मनीष जैन ने सोमवार को टाटानगर स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया ने पार्किंग स्थल पर स्टेशन का नया भवन बनने एवं अन्य कार्यों की जानकारी एजीएम को दी। हावड़ा राउरकेला वंदे भारत ट्रेन से टाटानगर के तीन नंबर प्लेटफार्म पर उतरकर एजीएम एजीएम ने पहले बर्मामाइंस स्टेशन के सेकेंड गेट पर शुरू कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी, सीनियर परिचालन प्रबंधक मनीष पाठक के अलावा विभिन्न विभागों के मंडल पदाधिकारी निरीक्षण में शामिल हुए। एजीएम ने स्टेशन विकास को लेकर बन रही नई फोर लाइन सड़क और पार्किंग के कार्यों का भी जायजा लिया उन्होंने अधिकारियों और एजेंसी को पार्किंग और सड़क का कार्य जल्द खत्म करने का आदेश दिया ताकि में गेट की ओर पोर्टिको और पार्किंग मेन स्टेशन भवन प्लेटफार्म एवं अन्य निर्माण कार्य शुरू हो सके।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरेलवे एजीएम ने टाटानगर स्टेशन विकास के कार्यों का किया निरीक्षण, डीआरएम को पार्किंग जल्द दूसरी जगह शिफ्ट करने का आदेश