मणिपुर में दो महिलाओं की हत्या
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
मणिपुर में हिंसा जारी है। हालिया घटनाक्रम में संदिग्ध उग्रवादियों ने तामेंंगलांग में दो महिलाओं को गोली मारी। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हताहतों की पहचान 60 वर्षीय चोंगा सितलहोउ और 30 वर्षीय किम्बोई सिंगसन के रूप में हुई है। यह घटना हाल ही में चार अन्य लोगों की हत्या के दो दिन बाद हुई।

इंफाल, एजेंसी। मणिपुर हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा हिंसा में मंगलवार को संदिग्ध उग्रवादियों ने तामेंगलांग में दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि उग्रवादियों ने तमेंगलोंग जिले के एक गांव के बाहर कुकी समुदाय की दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी और कुछ फार्महाउसों को जला दिया। मृतकों की पहचान 60 वर्षीय चोंगा सितलहोउ और 30 वर्षीय किम्बोई सिंगसन के रूप में हुई है। यह हत्या तामेंगलांग और नोनी जिलों में दो महिलाओं सहित चार लोगों की गोली मारकर हत्या के दो दिन बाद हुई।


