लोग बंद और सड़क जाम न करें : मुख्यमंत्री
मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह ने NRC की मांग को लेकर बंद और सड़क जाम न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे समस्याओं का समाधान नहीं होता और लोगों, विशेषकर दिहाड़ी मजदूरों और छात्रों को परेशानी होती है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली रवाना होते समय कहा कि सरकार लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मणिपुर के मुख्यमंत्री की जनता से अपील इंफाल, एजेंसी। राज्य में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) की मांग को लेकर मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह ने रविवार को लोगों से बंद और सड़क जाम न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रदर्शनों से समस्याओं का समाधान नहीं होता और इससे लोगों, खासकर दिहाड़ी मजदूरों और छात्रों को परेशानी होती है।मुख्यमंत्री का यह बयान कैंपेन फॉर जस्ट एंड फेयर डेलिमिटेशन (जेएफडी) की ओर से 31 अगस्त की आधी रात से बुलाए गए 24 घंटे के बंद से पहले आया है। यह बंद राज्य में जनगणना प्रक्रिया से पहले एनआरसी की मांग को लेकर बुलाया गया है।
इस बीच मुख्यमंत्री नई दिल्ली रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार यहां के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि बंद बुलाने से कोई मकसद पूरा नहीं होगा और इसके बजाय लोगों के लिए और मुश्किलें पैदा होती हैं।


