खेल : हरमीत, यशस्विनी और मनिका उलटफेर का शिकार

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पंचकूला में दूसरी राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप में कई बड़े उलटफेर हुए। राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता मनिका बत्रा अंतिम-32 में दीया चितले से हारकर बाहर हो गईं। चौथी वरीयता प्राप्त हरमीत देसाई को क्वालिफायर रुसिकेश जगताप ने और दूसरी वरीय यशस्विनी घोरपड़े को अनन्या मुरलीधरन ने हराया। शीर्ष वरीय सिंड्रेला दास ने श्रीजा अकुला को हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

खेल : हरमीत, यशस्विनी और मनिका उलटफेर का शिकार

पंचकूला, एजेंसी। मनिका बत्रा, हरमीत देसाई और यशस्विनी घोरपड़े सोमवार को दूसरी राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप उलटफेर का शिकार होकर बाहर हो गए। चौथी वरीयता प्राप्त हरमीत देसाई और महिला एकल में दूसरी वरीय यशस्विनी घोरपड़े को हारकर बाहर होना पड़ा। पीएसपीबी का प्रतिनिधित्व कर रही राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता मनिका शुरुआती दो मैच जीतने के बाद अंतिम-32 में दीया चितले से 2-11, 10-12, 10-12 से हार गईं। पहले दौर में बाई पाने वाले चौथे वरीय हरमीत को क्वालिफायर रुसिकेश जगताप ने 3-1 से जबकि दूसरी वरीय यशस्विनी को तमिलनाडु की अनन्या मुरलीधरन ने 3-2 बाहर का रास्ता दिखाया।

शीर्ष वरीय सिंड्रेला दास ने अंतिम-32 के मुकाबले में श्रीजा अकुला को 11-9, 11-7, 11-6 से हराया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखेल : हरमीत, यशस्विनी और मनिका उलटफेर का शिकार