15 तक आजमिने हज करा लेना है पहला मेडिकल चेकअप
हिन्दुस्तान, साहिबगंज
साहिबगंज में हज कमेटी ऑफ इंडिया के अनुसार, 2027 के हज यात्रियों को 15 सितम्बर तक अनिवार्य रूप से अपना पहला मेडिकल चेकअप कराना होगा। यह चेकअप सरकारी डॉक्टर से किया जाएगा, वरना यात्रा रद्द हो जाएगी। दूसरा चेकअप अगले साल मार्च-अप्रैल में होगा, और हज यात्रा की दूसरी किस्त एक लाख पच्चीस हजार रुपये होगी।

साहिबगंज। हज कमेटी ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार, 2027 के आजमीने हज को अपना पहला मेडिकल चेकअप हरहाल में 15 सितम्बर तक करा कर रिर्पोर्ट सौंपनी होगी। उपरोक्त जानकारी जिला हज कोऑर्डिनेटर मु. अनवर अली ने दी है। उन्होंने बताया कि मेडिकल चेकअप सरकारी अस्पताल या सरकारी डॉक्टर से ही कराना है, प्राइवेट डॉक्टर की रिर्पोर्ट मान्य नहीं होगा । ऐसे में उनकी यात्रा रद्द कर दिया जायेगा। जिला हज कोऑर्डिनेटर मु. अनवर अली ने बताया की दूसरा मेडिकल चेकअप अगले साल मार्च-अप्रैल में होगा। मेडिकल चेकअप का रिपोर्ट, बैंक का रसीद आदि आरिजनल साथ रखना है। हज यात्रा के दूसरे किस्त की राशि एक लाख पच्चीस हजार रूपये होगी।
जिसे जमा कराने के लिए तारीख की घोषणा बाद में की जायेगी।


