एलपीजी उपभोक्ताओं को 15 अगस्त तक ई-केवाईसी कराना होगा
हिन्दुस्तान, बक्सर
चौसा। एलपीजी उपभोक्ताओं को ई केवाईसी कराने का आदेश दिया गया है। जिन उपभोक्ताओं ने ई केवाईसी नहीं कराया, उन्हें 15 अगस्त तक इसे करना अनिवार्य होगा। ई केवाईसी पूर्ण होने पर ही सिलेंडर की डिलीवरी की जाएगी। इस संबंध में एजेन्सी ने अभियान चलाने की बात भी कही।

चौसा। एलपीजी उपभोक्ताओं को ई केवाईसी कराने के लिए कंपनी द्वारा आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के अनुसार एलपीजी के जिन उपभोक्ताओं ने अभीतक ई केवाईसी नहीं कराया है, वे आगामी 15 अगस्त तक अनिवार्य रूप से करा लें। ऐसा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को रिफिल सिलेंडर की डिलेवरी नहीं की जा सकेगी। ई केवाईसी पूर्ण होने पर ही सिलेंडर की डिलेवरी की जा सकेगी। चौसा इंडेन गैस एजेंसी के वितरक छठु लाल रजक ने बताया कि उपभोक्ताओं को सौ फीसदी ई केवाईसी कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा। (चौसा से सुधीर सिन्हा)


