लखीसराय: 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को नहीं मिलेगा योजनाओं का लाभ

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

लखीसराय में वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु सरकारी स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति का डाटा दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। सभी प्रधानाध्यापकों को 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच 75% उपस्थिति रखने वाले छात्रों का 'यस' और कम उपस्थिति वाले का 'नो' अंकित करने का आदेश मिला है। समय पर सही आंकड़े का सत्यापन आवश्यक है।

लखीसराय: 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को नहीं मिलेगा योजनाओं का लाभ

लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में संचालित विभिन्न लाभुक आधारित योजनाओं की राशि के हस्तांतरण को लेकर विद्यार्थियों की वास्तविक उपस्थिति का आंकड़ा दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, योजना एवं लेखा शिक्षा विभाग, लखीसराय मोहम्मद इसरार अहमद ने सभी प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किया है। जारी पत्र में कहा गया है कि ई-शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से विभिन्न लाभुक आधारित योजनाओं की राशि का हस्तांतरण किया जाना है। इसके लिए 22 सितंबर को जारी निर्देश के अनुसार 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 तक नामांकित छात्र-छात्राओं की कम से कम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है।निर्देश

के अनुसार जिन छात्र-छात्राओं की इस अवधि में 75 प्रतिशत अथवा उससे अधिक उपस्थिति है, उनके ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर 'यस' अंकित किया जाना है, जबकि 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों के सामने ‘नो’ दर्ज करना है।जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने पत्र में बताया है कि संबंधित विद्यालयों से प्राप्त आंकड़ों की समीक्षा में कई विद्यालयों में उपस्थिति के आंकड़ों में अपेक्षित अनुपात नहीं पाया गया है। ऐसे में सभी विद्यालयों को पुनः निर्देशित किया गया है कि 24 घंटे के अंदर 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक की वास्तविक उपस्थिति के आधार पर विद्यार्थियों के आंकड़ों का सत्यापन करते हुए ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सही-सही ‘यस’ अथवा ‘नो’ अंकित करना सुनिश्चित करें। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि पोर्टल पर सही आंकड़े का सत्यापन कर ही अग्रसारित किया जाए। इसमें किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलखीसराय: 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को नहीं मिलेगा योजनाओं का लाभ