अब किसानों को हर साल अपडेट करानी होगी ई-केवाईसी, बदला नियम
पेज तीन की लीडपेज तीन की लीड हिन्दुस्तान विशेष 24 वीं किस्त खाते में आने से पहले पूरी करनी होगी ई-केवाईसी की प्रक्रिया 2.13 लाख किसान योजना

बांका, निज प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे किसानों के लिए जरूरी खबर है। केंद्र सरकार ने योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब किसानों को हर साल अपना ई-केवाईसी अपडेट कराना होगा। किसानों को 24 वीं कस्ति की राशि खाते में आने से पहले यह प्रक्रिया पूरी करनी अनिवार्य है, जो किसान समय पर अपना ई-केवाईसी नहीं कराएंगे, उनकी अगली कस्ति अटक सकती है और वे सालाना छह हजार रुपये के लाभ से वंचित हो जाएंगे। बांका जिले में फिलहाल 02 लाख 12 हजार 685 किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं। इसमें अब तक 02 लाख 12 हजार 566 किसानों ने अपना ई-केवाईसी कराया है। अब चालू वित्तीय वर्ष में भी इन किसानों को ई-केवाईसी करना होगा। ऐसे में क्षेत्र के लाखों किसानों को जल्द से जल्द ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इससे पहले साल 2022 में विशेष अभियान चलाकर ई-केवाईसी कराया गया था। विभाग का मानना है कि हर साल ई-केवाईसी अपडेशन होने से फर्जीवाड़ा रुकेगा और सर्फि असली किसानों तक पूरी पारदर्शिता के साथ योजना का पैसा पहुंचेगा। योजना के तहत निबंधित प्रत्येक किसान को साल में तीन कस्तिों (दो-दो हजार) में छह हजार रुपया का भुगतान किया जाता है। हर किस्त में किसानों के खाते में दो हजार की राशि भेजी जाती है। इस योजना का उद्देश्य यह कि पूंजी के अभाव में छोटे व लघु किसान की खेती-बाड़ी का काम प्रभावित न हो और वे समय से खेती कर सकें। जिससे उसकी आय में बढोतरी हो। वहीं, पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सीधे अपने बैंक खाते में पाने के लिए बैंक खाते का आधार से लिंक और एनपीसीआई (नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) से मैप होना अनिवार्य है। सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से भेजती है, जो केवल उन्हीं किसानों के बैंक खाते में जाता है जो एनपीसीआई सर्वर पर लिंक होता है। फिलवक्त यहां पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे 02 लाख 12 हजार 166 किसानों के बैंक खाते का आधार से लिंक और एनपीसीई मैप होना है। इसमें अब तक 02 लाख 10 हजार 866 किसानों के बैंक खाते का ही आधार से लिंक और एनपीसीई मैप हो सका है। जबकि 1701 किसानों के बैंक खाते का आधार से लिंक और एनपीसीई मैप नहीं हो सका है। ऐसे में ये किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि से वंचित हो सकते हैं। स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले किसान खुद पीएम किसान ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें आधार नंबर या पंजीकरण संख्या डालकर लॉग-इन करें और फेस ऑथेंटिकेशन (चेहरा स्कैन) के जरिए घर बैठे ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। जो किसान खुद ई-केवाईसी की प्रकिया पूरी नहीं कर सकते हैं, वे अपनी पंचायत के कृषि समन्वयक (विलेज नोडल ऑफिसर) से मिलकर ई-केवाईसी को अपडेट करा सकते हैं। इसके अलावे वे अपने नजदीकी या आसपास के किसी भी सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) या वसुधा केंद्र पर जाकर भी अपना ई-केवाईसी करवा सकते हैं। 24 वीं कस्ति खाते में आने से पहले यह प्रक्रिया पूरी करनी अनिवार्य है, जो किसान समय पर अपना ई-केवाईसी नहीं कराएंगे, उनकी अगली कस्ति अटक सकती है और वे सालाना छह हजार रुपये के लाभ से वंचित हो जाएंगे.
कहते हैं अधिकारी
पीएम किसान योजना के लाभुकों के लिए अब हर साल ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए पंचायत स्तर पर कर्मियों को किसानों को जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। किसान अपनी अगली कस्ति कटने से बचाने के लिए जल्द से जल्द मोबाइल, कृषि समन्वयक या नजदीकी सीएससी व वसुधा केंद्र के जरिए अपना ई-केवाईसी जरूर करा लें।
त्रिपुरारी शर्मा, डीएओ, बांका।

